'; } else { echo "Sorry! You are Blocked from seeing the Ads"; } ?>

Navi Health Insurance Kaise Kare | Navi Health Insurance Hospital List

अपने दोस्तों के साथ शेयर करें

Navi Health Insurance Kya Hai & Kaise Le/ Kare/ Banaye? Navi Health Insurance Hospital list, Customer Care Number (Contact Number), Reviews: सामाजिक रहन-सहन और भागदौड़ भरी जिंदगी में बीमारी कब हो जाए कुछ पता नहीं चलता।

आजकल महंगाई के दौर में अच्छे अस्पतालों में इलाज करना भी एक खर्चीला कार्य है। कोरोना महामारी को लेकर निजी अस्पतालों ने आम उपचार के रेट भी बढ़ा दिए हैं। ऐसे में आम जनता पर महंगाई का प्रत्यक्ष रूप से प्रभाव पड़ा है।

जो हम बचत कर कर रखते हैं किसी भी मेडिकल इमरजेंसी में हमारी सारी बचत खत्म हो जाती है। और हमारा बजट बिगड़ जाता है। और जो हमारे भविष्य के काम होते हैं उनको हमें डालना पड़ता है।

Navi Health Insurance Kaise Kare

 

मेडिकल एमरजैंसी और मेडिकल के खर्चे से बचने के लिए आज हम आपके लिए एक बेहतरीन उपाय लेकर आए हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं कि किस प्रकार आप हेल्थ इंश्योरेंस के जरिए किसी भी प्रकार के मेडिकल खर्चे को दे सकते हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे किस प्रकार आप स्वास्थ्य बीमा ले सकते हैं? और स्वास्थ्य बीमा के अंतर्गत आप को कितनी राशि मिलती है? इसके अलावा हम आपको बताएंगे कि स्वास्थ्य बीमा को कितनी राशि में खरीद सकते हैं। तमाम जानकारियों के लिए इस पोस्ट को नीचे तक पढ़े।

आइए दोस्तों जानते हैं कि Navi Health Insurance Kya Hai & Kaise Le/ Kare/ Banaye?

Navi Health Insurance Kya Hai

नवी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के माध्यम से स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी की योजना ग्राहकों को दी जाती है। इसके तहत आपको किसी भी दुर्घटना या बीमारी से ग्रस्त हो जाने के बाद कंपनी की तरफ से बीमा दिया जाता है। आप 500000 तक का बीमा करा सकते हैं।

इसके लिए आपको प्रीमियम राशि भी बहुत कम ही भुगतान करनी पड़ती हैं। कंपनी आपके तीन महीने से अधिक आयु के बच्चों को बीमा पॉलिसी की सुविधा देती हैं। बीमा पॉलिसी खरीदने के एक महीना बाद यदि आपको किसी प्रकार की बीमारी हो जाती है। या आप किसी दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। तो आपको कंपनी के द्वारा बीमा कवर दिया जाता है।

नवी हेल्थ व्यापक स्वास्थ्य बीमा प्रदान करता है। जिसमें 20 से अधिक स्वास्थ्य लाभ शामिल हैं। जिसमें इन-पेशेंट अस्पताल में भर्ती, अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद के खर्च, (pre and post hospitalization) कोविड -19 अस्पताल में भर्ती, घरेलू अस्पताल (domiciliary hospitalization) में भर्ती, 393 डे-केयर प्रक्रियाएं, सड़क एम्बुलेंस कवर, वेक्टर-जनित रोग (vector-borne disease) कवर और वैकल्पिक शामिल हैं। आप 20 से अधिक सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

इसे भी पढ़े – Insurance Kya Hai (बीमा क्या है)? बीमा कितने प्रकार के होते हैं?

Navi Health Insurance Ke Bare Mein Jankari

5,00,000 तक का हेल्थ इंश्योरेंस लेने के लिए आपको सिर्फ आपको 1 महीने का ₹324 क्लेम देना पड़ेगा अर्थात 1 दिन का ₹11 यानी और एक वर्ष का ₹3670 का प्रीमियम खरीदना पड़ता है। बीमा लेने के बाद यदि आपको बीमा वापिस लेना है या खारिज कराना है तो इसके लिए आपको 15 दिनों के अंदर ही कंपनी को बताना पड़ता है। शुरुआती 15 दिनो के अंदर ही आप अपने बीमा को कैंसल कर सकते हैं। बीमा कराने के एक महीना बाद आप बीमा पॉलिसी की सुविधा का उपयोग कर सकते हैं।

Navi health insurance पूरी तरह से पेपरलेस है। आपको किसी भी प्रकार की कागज़ी प्रक्रिया से नही गुजरना पड़ता है। यह बहुत ही सरल प्रोसेस है। आपका बीमा 20 मिनिट में अप्रूव हो जाता है। “Navi Health Insurance Kya Hai & Kaise Le/ Kare/ Banaye?”

Navi Health Insurance Ke Fayde in Hindi

  • यह बहुत ही आसान और सरल प्रक्रिया है।
  • आप नवी जनरल इंश्योरेंस से 1 करोड़ तक और नवी हेल्थ इंश्योरेंस से 500000 तक का बीमा ले सकते हैं।
  • प्रीमियम राशि बहुत अधिक नहीं है। जबकि बीमा राशि बहुत है।
  • 10,000+ कैशलेस नेटवर्क अस्पताल: Navi Health Insurance के पास पूरे भारत में कैशलेस अस्पतालों का सबसे बड़ा नेटवर्क है। इसलिए आप देश में कहीं भी हों, Navi Health Insurance आपके लिए उपलब्ध रहेगा।
  • नवी हेल्थ इंश्योरेंस से आप 20 से अधिक बीमारियों के लिए बीमा ले सकते हैं।
  • स्वास्थ्य बीमा खरीदने के बाद आपको मेडिकल खर्चों के फिक्र करने की जरूरत नहीं होती है।
  • अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद के खर्च को बीमा कंपनी ही उठाती है।
  • अस्पताल में भर्ती एवम भर्ती होने से पहले के भी खर्च बीमा के द्वारा ही भुगतान किए जाते हैं। जैसे कि एंबुलेंस का खर्च।
  • बीमा लेने वाले लोगों को सरकार की तरफ से टैक्स में भी छूट मिलती है।
  • मेडिकल सुविधाएं के बढ़ते खर्चे को लेकर आपको चिंतित नहीं होना पड़ता है। आप मनचाहे अस्पताल में इलाज करा सकते हैं।
  • इसके अलावा भी कई अन्य फायदे हैं जैसे की मन की संतुष्टि, भविष्य की चिंता ना होना। आपकी बचत राशि का सुरक्षित होना।
  • 97% दावा निपटान अनुपात: 12 लाख+ खुश ग्राहकों और उच्च दावा निपटान अनुपात के साथ।
  • कोई कागजी कार्रवाई नहीं, पूरी तरह से डिजिटल: आपको कोई लंबा प्रस्ताव फॉर्म और लंबा निरीक्षण नहीं देना पड़ता है। कुछ बटनों के क्लिक के साथ, Navi Health Insurance तुरंत आपकी पॉलिसी आपको Whatsapp पर भेज देता है।
  • ₹240 से शुरू होने वाली मासिक ईएमआई।

इसे भी पढ़े – ACKO Mobile Insurance Kaise Kare? ACKO Mobile Insurance Kya Hai?

Navi Health Insurance Hospital List

10,000+ कैशलेस नेटवर्क अस्पताल (Navi Health Insurance Hospital List): Navi Health Insurance के पास पूरे भारत में कैशलेस अस्पतालों का सबसे बड़ा नेटवर्क है। इसलिए आप देश में कहीं भी हों, Navi Health Insurance आपके लिए उपलब्ध रहेगा।

आप इन अस्पतालों (Navi Health Insurance Hospital List) में कैशलैस इलाज करा सकते हैं।

इतने अस्पतालों को एक साथ लिस्ट में बनाना तो संभव नहीं है। मगर आप नीचे दिए गए लिंक से जान सकते हैं। इस लिंक पर आपको तीन कॉलम मिलेंगे। जिसमे आपको सबसे पहले उस राज्य का नाम लिखना है. जिससे आपने बीमा खरीदा है।

उसके बाद दूसरे कॉलम में आपको उस राज्य को चुनना है। जहां आप इलाज कराना चाहते हैं। अपनी इच्छा के अनुसार आप केंद्र शासित प्रदेश भी चुन सकते हैं। इसके बाद आपको उस शहर का चुनाव करना है। जिस सहर में ईलाज कराना चाहते हैं। इसके बाद उस सहर में अस्पतालों की लिस्ट आपको दिखा दी जाएगी। आप फोटो की मदद ले सकते हैं। (https://www.naviinsurance.com/hospitals/)

Navi Health Insurance Claim Settlement Ratio

Navi health insurance company ने अब तक 48035 बीमा पॉलिसी बेची है। नवी हेल्थ इंश्योरेंस कि देश भर में 10,000 से अधिक अस्पतालों के साथ अनुबंध है । जिनमे ग्राहक इलाज करा सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार नवी हेल्थ इंश्योरेंस का क्लेम सेटेलमेंट 86.98% है। जीवन भर के लिए आप अपने इंश्योरेंस को रिन्यू करा सकते हैं।

IRDAI अपनी वार्षिक रिपोर्ट में सभी स्वास्थ्य बीमा कंपनियों के दावा समर्थन अनुपात को प्रकाशित करता है। ताकि ग्राहकों को विश्वसनीय डेटा का संदर्भ लेने और एक सूचित विकल्प बनाने में मदद मिल सके। IRDAI की वार्षिक रिपोर्ट 2019-20 . के अनुसार नवी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी का दावा समर्थन अनुपात 98.7% है। मगर यह डाटा तीन महीने के लिए ही था।

Navi Health Insurance Kaise Kare (Navi Health Insurance Kaise Le)

  • सबसे पहले आपको NAVI Health Insurance को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा।
  • अब आपको ऐप में रजिस्टर करना पड़ेगा।
  • इसके बाद आपको कई प्रकार की बीमा पॉलिसी के लिए विकल्प दिखाए जायेंगे। आप अपनी जरूरत के हिसाब से बीमा पॉलिसी का चुनाव कर सकते हैं।
  • अब आपको एक नए फॉर्म पर redirect किया जाएगा। जिसमें एक फॉर्म खुलेगा। इसमें आपको आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भरनी होगी। और दस्तावेजों को भी upload करना होगा।
  • अब आपको प्रीमियम राशि का भुगतान करना होगा। जिसे आप ऑनलाइन ही कर सकते हैं।
  • जेसे ही आप premium amount को जमा करा देंगे। आपके बीमा पेपर आपके व्हाट्सएप पर भेज दिए जाएंगे।
  • इस तरह से आप Navi Health Insurance Kaise Le/ Kare/ Banaye? कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े – Mintpro Insurance Kaise Kare | Mintpro Insurance Company List

Navi Health Insurance Customer Care Number (Navi Health Insurance Contact Number)

कई बार ऐसा होता है कि हमारे ऑनलाइन प्लान समझ नहीं आते हैं। या फिर कई बार हमें ऑनलाइन बीमा पॉलिसी खरीदने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हमें कई प्रकार की दिक्कते सामने आ सकती हैं। या फिर हमें वो पूरी जानकारी चाहिए, जो हमें इंटरनेट पर नहीं मिल पा रही है।

इसके लिए नवी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने अपना एक कस्टमर केयर नंबर (Navi Health Insurance Customer Care Number – Contact Number) जारी किया हुआ है। इच्छुक व्यक्ति कभी भी कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर कर अपनी दुविधा को दूर कर सकता है। नवी हेल्थ इंश्योरेंस कस्टमर केयर नंबर है

1800 123 0004 . इस नंबर पर आप कॉल कर कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Navi Health Insurance Reviews

सबसे अहम सवाल उठता है कि क्या आपको नवी हेल्थ इंश्योरेंस है बीमा पॉलिसी खरीदनी चाहिए या नहीं? यह जितना सा आसान सवाल है. इसका जवाब देना उतना ही कठिन है। क्योंकि इसका रिव्यू (navi health insurance reviews) कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है।

हमने लगभग 1000 रिव्यू (navi health insurance reviews) पढ़ें जिनमें से कुछ लोग ऐप के बारे में सकारात्मक सोच भी रखते हैं. तो वहीं कुछ और एप के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं से असंतुष्ट नजर आते हैं। यदि हम बात करें एप्लीकेशन के काम करने की तो यह बिल्कुल सौ फीसद सही बात है. की लोन का बीमा पॉलिसी लेना बहुत आसान है।

ऐप के जरिए आसानी से बीमा पॉलिसी ली जा सकती है। मगर जब हमने इनका टोल फ्री नंबर एवं कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क करना चाहा, तो वह सेवा में नहीं था। ऐसे ही कुछ ग्राहकों के भी कमेंट्स थे कि जब भी जरूरत पड़ती है। तो वह जरूरत के समय पर सहायता नहीं ले पाते हैं। वहीं कुछ लोग कहते हैं कि ऐप समय से पहले ईएमआई की मांग करने लग जाता है।

तमाम नियम और शर्तों के बारे में जान ले बेहतर होगा यदि बीमा पॉलिसी ऑफलाइन ही खरीदी जाए ऑनलाइन खरीदने में कई बार हमको समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है। जिसकी वजह से हमें काफी दिक्कत और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

आखिर यही कहना चाहेंगे कि यदि आप नवी हेल्थ इंश्योरेंस बीमा पॉलिसी खरीदना चाहते हैं। तो पहले अच्छे से पता कर ले। और एप के बारे में प्ले स्टोर पर जाकर नेगेटिव कमेंट भी पढ़ ले। ताकि आपको पता चल जाए भविष्य में आपको किन किन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़े – Bike Insurance Kaise Kare | Types of Bike Insurance in Hindi

Conclusion

दोस्तों आज की इस पोस्ट में हमने जाना की Navi Health Insurance Kya Hai & Kaise Le/ Kare/ Banaye? Navi Health Insurance Hospital list, Customer Care Number (Contact Number), Reviews क्या हे। हम आशा करते हैं कि आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी।

यदि आप भी navi health insurance कंपनी से बीमा लेना चाहते हैं तो आप ऊपर लिखे तरीके से ले सकते हैं। यदि आपका दोस्त/ रिश्तेदार नवी स्वास्थ्य बीमा खरीदना चाहता हो। तो आप उसे ये पोस्ट जरूर शेयर करें। ताकि उसको भी नवी ऐप और नवी इंश्योरेंस ऐप के बारे में पूरी जानकारी मिल सकें।

ऐसी ही जानकारियों से भरपूर पोस्ट पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहें। यदि आप किसी प्रकार के बीमा या लोन लेने के बारे मै सोच रहे हैं तो आप हमारी वेबसाइट से उनकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपको इस पोस्ट से संबंधित कोई बात समझ नहीं आती या कोई शंका हो तो आप कॉमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं। जल्दी ही आपका जवाब दिया जाएगा।


अपने दोस्तों के साथ शेयर करें

Check Also

Pradhan (PM) Mantri Fasal Bima Yojana 2022 | प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लिस्ट ऑनलाइन फॉर्म 2022

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana | PM Fasal Bima Yojana 2023

अपने दोस्तों के साथ शेयर करेंPradhan (PM) Mantri Fasal Bima Yojana 2023 | प्रधानमंत्री फसल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!