'; } else { echo "Sorry! You are Blocked from seeing the Ads"; } ?>

Bajaj Finserv EMI Card Kaise Banaye? | बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड क्या है?

अपने दोस्तों के साथ शेयर करें

Bajaj Finserv EMI Card Ke Fayde, Kaise Banaye, Kaise Apply Kare, Customer Care Number? Bajaj Finance Card Ke liye Document?: आपने अपनी जिंदगी में कुछ ना कुछ तो उधार में खरीदा ही होगा। हो सकता है आपने इन उधार के पैसों के बदले उधार भी देना पड़ा हो। आपने समान या कोई जरूरत के समय ब्याज पर पैसे तो लिए ही होंगे । उच्च ब्याज दर के कारण जितना मूल नही होता है। उससे ज्यादा तो हमको ब्याज भरना पड़ जाता है। अगर आप कोई चीज खरीदना चाहते हैं मगर पैसा नहीं है। तो आप ब्याज ही लेंगे। मगर आज हम इस आर्टिकल में बताने वाले हैं। कि किस प्रकार से आप बिना ब्याज के पैसे 50000 तक की खरीददारी कर सकतें हैं।

तो चलिए दोस्त आज के इस आर्टिकल में जानते हैं। की किस प्रकार से हम बिना ब्याज के 50000 तक की खरीददारी कर सकते हैं। इस कार्ड का नाम है: Bajaj Finserv EMI Card.

आइए जानते है Bajaj Finserv EMI Card क्या है? Bajaj Finserv EMI Card Kaise Banaye? Bajaj finance card ke liye document क्या चाहिए? Terms & Conditions क्या – क्या है?

बजाज फिनसर्व EMI नेटवर्क कार्ड एक नए जमाने का भुगतान टूल है। जिसे बजाज फिनसर्व ईएमआई स्टोर और अन्य पार्टनर स्टोर्स पर ऑनलाइन और ऑफलाइन। दोनों तरह से आसान और सुविधाजनक ईएमआई पर नवीनतम उत्पादों की खरीदारी में मदद करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Bajaj Finserv EMI Card. / बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड क्या है?

बजाज कंपनी के द्वारा यह सुविधा आपको पचास हजार रुपए तक की शॉपिंग करने की सुविधा उपलब्ध कराती है। देखने में यह एटीएम कार्ड की तरह होता है। मगर इसका उपयोग पैसे निकालने के लिए नहीं किया जाता है। बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड की मदद से आप किश्तों में कुछ भी सामान खरीद सकते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि आपको इसका कोई ब्याज नही भरना पड़ता है। यह एक प्रकार की नो कॉस्ट ईएमआई है।

इस कार्ड में आपको लिमिट दी जाती है। उदहारण के तौर पर यदि आपको 50000 हजार की लिमिट दी गई है। तो आप कार्ड से 50000 तक की शॉपिंग कर सकते हैं। जिस प्रकार से हम कोई चीज इंस्टॉलमेंट्स में लेते हैं। उसी प्रकार ये कार्ड काम करता है। गौर करने वाली बात यह है कि इसमें आपको ब्याज नही देना पड़ता है।

इसे भी पढ़े – LazyPay Pay Later Loan Kaise Le? | LazyPay से लोन कैसे मिलता है?

Bajaj Finserv EMI Card Kaise Banaye (Bajaj finserv emi card kaise apply kare?)

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस कार्ड की सुविधा हमको कैसे मिल सकते हैं। तो चलिए दोस्तो। आपको बताते हैं कि किस प्रकार से आप आप भी बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड बनवा सकते हैं। नो कॉस्ट ईएमआई कार्ड बनवाना बहुत ही आसान है। इसे मुख्य रूप से तीन तरीको से बनाया जाता है।

मैसेज द्वारा:

ये देखने और सुनने में भला ही अटपटा लग रहा हो। मगर यह सच है। इच्छुक व्यक्ति अपने मोबाइल फोन से EMI CARD लिखकर 56070 पर मैसेज करें। उसके बाद कंपनी का एजेंट आपको कॉल करेगा। जिसको आप अपनी जानकारी दे दें। उसके बाद आपके कार्ड के बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। और आपका एक मैसेज से ही कार्ड बना दिया जाएगा।

Online Apply:

अगर आपको मैसेज के जरिए नही बनवाना है। या आपको विश्वास नहीं हो पा रहा है। तो आप कार्ड के लिए ऑनलाइन भी आवेदन कर सकतें हैं। इसके लिए आपको कोई बड़ी लंबी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ता है। आपको www.bajajfinserv.com पर जाकर अप्लाई करना होगा। यहां ईएमआई कार्ड के लिए आपको फॉर्म भरना पड़ेगा। उसके बाद आपका कार्ड बना दिया जाएगा।

Bajaj Finserv care

आपको बजाज फिनसर्व कार्ड बनाने के लिए वॉक इन की सुविधा भी उपलब्ध है। आप बजाज फिनसर्व के किसी नजदीकी केयर सेंटर में जाकर ये कार्ड बनवा सकते हैं। आप को ऑफलाइन आवेदन के समय आपके जरूरी कागजात भी ले जाने होंगे । बजाज फिंसर्व कार्ड बनवाने के लिए कोन कोन से दस्तावेज चाहिए? (ये इसी पोस्ट के नीचे में बताया गया है।)

इसे भी पढ़े – PhonePe Loan Kaise Milta Hai | Phoene Pe Se Loan Kaise Le?

Bajaj finance card ke liye document?

  • bajaj finance card बनाने के समय आधारकार्ड की आवश्यकता होती है।
  • आपके पहचान पत्र के रूप में आप आधारकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड इत्यादि का सहारा ले सकते हैं।
  • आपको अपने निवास स्थान का पता भी देना होगा। जिसके लिए आपसे राशन कार्ड या बिजली का बिल भी दिखा सकते हैं।
  • आपको कैंसल चेक की भी आवश्यकता होती है।
  • ईएमआई कार्ड बनवाने के लिए आपका CIBIL Score Record ठीक होना चाहिए।
  • आपको पासपोर्ट साइज फ़ोटो अपलोड करने की भी आवश्यकता पड़ सकती है।
  • अंत में आपको अपनी सैलरी स्लिप अपलोड करनी होगी। यदि आपके पास सैलरी स्लिप नही है तो आप बैंक स्टेटमेंट भी सेंड कर सकते हैं।

इन डोकोमेनेट्स की आपको जरूरत पड़ सकती है। अगर आप ईएमआई कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं। तो आपको इन डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ सकती है।

Bajaj finserv emi card eligibility?

अगर आप भी बजाज का फिंसर्व ईएमआई कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको कुछ मापदंडों को पूरा करना होता है।
ये मापदंड निम्नलिखित हैं:

आयु: आपकी आयु न्यूनतम 21 वर्ष से अधिकतम 60 वर्ष होनी चाहिए। ( EMI Card के लिए)

Insta EMI card के लिए 23 से 65 की उम्र होनी चाहिए।

आय: आपकी आय का स्त्रोत होना चाहिए। अर्थात आप बेरोजगार ना हो।

कहने का भाव है कि यह नौकरी पेशा वाले लोगों के लिए आसानी से बन जाता है।

इसे भी पढ़े – Early Salary Loan Kaise Liya Jata Hai | Early Salary Loan App Apply Online

Bajaj finserv emi card charges क्या हैं?

बजाज फिनसर्व EMI नेटवर्क कार्ड के साथ आने वाला प्री-अप्रूव्ड लोन आपको आसानी से उत्पाद खरीदने देता है। और खरीदारी की लागत को नो-कॉस्ट EMI में बदल देता है। आप अपने वित्त के आधार पर पुनर्भुगतान अवधि को घटा बढ़ा सकते हैं। इस अवधि को 3, 6, 9, 12, 18 या 24 महीनों के बीच संशोधित भी कर सकते हैं।

अपना बजाज फिनसर्व EMI नेटवर्क कार्ड चुनते समय, यह जानकारी होनी चाहिए। कि बजाज फिनसर्व EMI नेटवर्क कार्ड प्रोसेसिंग शुल्क अलग-अलग कार्डों के लिए अलग-अलग है।

बजाज फिनसर्व EMI नेटवर्क कार्ड दो प्रकार के होते हैं। जिन पर लेनदेन करते समय प्रोसेसिंग शुल्क लिया जाता है।

  • गोल्ड ईएमआई कार्ड- गोल्ड ईएमआई कार्ड में शामिल होने का शुल्क 412 रुपये है।
  • टाइटेनियम ईएमआई कार्ड- 884 रुपये में शामिल होने के शुल्क पर टाइटेनियम ईएमआई कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

इनमें से किसी भी कार्ड का उपयोग करके, आप नो कॉस्ट ईएमआई पर उत्पाद खरीद सकते हैं। हर बार जब आप बजाज फिनसर्व EMI नेटवर्क कार्ड का उपयोग करते हैं। तो आपकी खरीदारी के लिए केवल न्यूनतम बजाज फिनसर्व EMI नेटवर्क कार्ड प्रोसेसिंग शुल्क लिया जाता है।

बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड ke fayde

  • दोस्तों! अबआपको bajaj finserv emi card ke fayde बताते हैं।
  • बजाज फिनसर्व EMI नेटवर्क कार्ड खरीददारी करने का एक अच्छा साधन है।
  • इसके द्वारा हम सुविधाजनक रूप से अपनी आवश्यकताओं के अनुसार खरीदारी कर सकते है।
  • इस कार्ड के द्वारा हम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो तरह से शॉपिंग कर सकते हैं। और 3 से 24 महीनों की अवधि में मूल्य चुका सकते है।
  • Bajaj Finserv EMI Card से EMI पर सामान खरीदने पर 0% ब्याज लगता है।

इसे भी पढ़े – Paytm Business Loan Kaise Le | Paytm Business Loan Apply Online

Bajaj finserv emi card customer care number

यदि आप कार्ड से संबंधित कोई पूछताछ करना चाहते हैं। तो आप टोल-फ्री नंबरों का उपयोग करें।

Bajaj finserv customer care number: 7219821111 / 020 3957 5152

Toll Fee No: Bajaj finance customer care toll free number: 1800-103-3535

Bajaj finance credit card customer care number: 020 3957 5152 / 022 71190900

Bajaj finance customer care Email ID – wecare@bajajfinserv.in

Official Website – https://www.bajajfinserv.in

अगर आप को कुछ पूछना हो या आपको कोई दिक्कत आए। तो आप इन नंबरों और ईमेल के जरिए से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Bajaj finserv emi card unblock kaise kare?

कई बार कुछ कारणों की वजह से हमारा कार्ड कंपनी के द्वारा ब्लॉक कर दिया जाता है।

अगर कभी आपका कार्ड भी ब्लॉक हो जाए तो आप उसे कैसे अनब्लॉक करें? तो आइए! आपको बताते हैं।

  • पोर्टल में लॉग इन करने के लिए आपको customer ID को डालना होगा। और आपके पंजीकृत नंबर पर OTP आएगा।
  • जैसे ही आप OTP डालेंगे तो आपका अकाउंट verify हो जाएगा।
  • ‘EMI CARD’ के बाद ‘MY RELATIONS’ विकल्प को चुने।
  • ‘VIEW ALL’ विकल्प चुनें और ‘EMI Card Details’ पर क्लिक करें।
  • यहां आपको आपके कार्ड को अनब्लॉक करने के लिए ऑप्शन मिलेगा। अनब्लॉक करने के लिए उस पर क्लिक करें।

हो सकता है कि कार्ड अनब्लॉक होने में समय ले। इसलिए आप थोड़ा इंतेजार करें। कई बार कंपनी कार्ड को ब्लॉक करने के बाद जल्दी अनब्लॉक नही करती है। “Bajaj Finserv EMI Card Ke Fayde, Kaise Banaye, Kaise Apply Kare, Customer Care Number? Bajaj Finance Card Ke liye Document?”

इसे भी पढ़े – Google Pay Loan Kaise Le in Hindi | Google Pay Loan कैसे देता है?

Conclusion

आज हमने जाना की किस प्रकार से आप बिना ब्याज के लाखों रुपए तक की खरीददारी कर सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि आपको हमारी पोस्ट जानकारी से भरपूर लगी होगी। अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें। ताकि आपके दोस्तों को भी यह जानकारी मिल सके।


अपने दोस्तों के साथ शेयर करें

Check Also

Best Bank for Home Loan in India? Which is the Best Cheapest Home (Housing) Loan Interest Rates Provider Bank in India

Best Home Loan Bank in India with Low Interest Rates

अपने दोस्तों के साथ शेयर करेंBest Bank for Home Loan in India? Which is the …

2 comments

  1. Bajaj finance card ke liye

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!