Pashupalan Ke Liye Loan Kaise Milta Hai (पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना 2023)? Pashupalan Loan Yojana 2023 in Gujarat, UP, MP, Rajasthan, Bihar, etc.: भारत के अधिकतर जनसंख्या ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है और ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकतर लोग कृषि व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। गांव में पर्याप्त चारा और जगह होने के कारण ही लोग गाय भैंस पालना भी पसंद करते हैं।
भारत में दुधारू जानवरों का बहुत महत्व है। और डेरी प्रोडक्ट की बढ़ती मांग को देखते हुए लोग इस क्षेत्र में रोजगार भी ढूंढने लगे हैं। दिन प्रतिदिन डेयरी प्रोडक्ट्स की मांग बढ़ती ही जा रही है, और भारत में डेयरी प्रोडक्ट्स की कच्चा माल अत्याधिक मात्रा में उपलब्ध है।
दोस्तों ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकतर लोग गरीब होते हैं। और उनके पास खुद का उद्योग खड़ा करने के लिए पैसे नहीं होते। ऐसे में सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान कराने के साथ-साथ ही सरकार डेरी प्रोडक्ट को भी बढ़ावा दे रही है।
यदि आप पशु पालन करते हैं और अपने व्यवसाय को बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको पैसे की तंगी को लेकर परेशान नहीं होना चाहिए। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी योजना के बारे में बताएंगे जिसके माध्यम से आप अपने डेरी फार्म या डेरी संबंधित अन्य कोई व्यवसाय को और बढ़ा सकते हैं।
आज किस आर्टिकल में हम पशुपालन लोन के बारे में बात करेंगे जिसके अंतर्गत आप गाय या भैंस पर भी लोन ले सकते हैं और अपने उद्योग को बढ़ा सकते हैं। तो दोस्तों आइए जानते हैं, पशुपालन लोन योजना के बारे में
Loan for Pashupalan
दोस्तों सरकार समय-समय पर सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए विभिन्न योजनाओं को लागू करती है। जिनके अंतर्गत संबंधित वर्ग के लोग उन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
दोस्तों हम सभी ग्रामीण क्षेत्रों के लोग गाय भैंस तो रखते ही हैं। क्या आपको पता है गाय, भैंस पर भी लोन दिया जाता है। गाय-भैंसों पर लोन पशुपालन लोन के अंतर्गत दिया जाता है। यदि आपके पास गाय या भैंस है और आपको पैसे की आवश्यकता है, तो ऐसे में आप अपनी आर्थिक स्थिति को दूर कर सकते हैं।
सरकार समय-समय पर किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा करती है और राज्य सरकारें भी अपने राज्य के किसानों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं लाती हैं। हाल ही में हरियाणा सरकार ने पशुपालन लोन लेने के लिए एक योजना की शुरुआत की है।
जिसके अंतर्गत गाय पर ₹40000 तक का लोन तथा भैंस पर ₹60000 तक का लोन देने का वादा किया है। इसके अलावा कई प्रकार की अन्य योजनाएं हैं। जिनके तहत आप महज 3% वार्षिक दर से ₹400000 तक की लोन पशु पालन पर ले सकते हैं। और अपने पशुपालन के धंधे को बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं, पशुपालन लोन के बारे में विस्तार से। “Pashupalan Loan Yojana 2023”
इसे भी पढ़े – Pan Card Se Loan Kaise Le | पैन कार्ड से लोन कैसे लेते हैं?
Pashupalan Ke Liye Loan Milta Hai Kya?
दोस्तों आपने किसान क्रेडिट कार्ड के बारे में तो सुना ही होगा यह कार्ड भारतीय सरकार के द्वारा किसानों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं के फायदे के लिए जारी किया है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि अब किसान क्रेडिट कार्ड महज़ खेती तक ही सीमित नहीं रह गया है। अब किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत लोनभीदियाजाता है।
यदि आप पशु पालन करते हैं, तो लोन भी ले सकते हैं। इसके लिए आपको पशु किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना पड़ता है। उसके बाद आपको कुल 3% वार्षिक दर से अधिकतम ₹300000 तक का लोन ले सकते हैं।
यह लोन राशि पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए दी जाती है। दरअसल पशुपालन लोन के लिए ज्यादातर योजनाएं राज्य सरकारों द्वारा निकाली जाती हैं। और पशुपालन लोन के लिए लोन राशि भी राज्य सरकारों द्वारा ही तय की जाती हैं।
ऐसे में सभी राज्यों की लोन राशि लिमिट भिन्न-भिन्न होती है। किसान संबंधित योजनाएं राज्य सरकार और केंद्र सरकार की सहमति पर चलती हैं। वैसे तो सामान्य तौर पर एक गाय के रखने वाले किसान को ₹40000 तक का लोन दिया जाता है।
वहीं दूसरी ओर भैंस पर यह लोन राशि 60000 तक की होती है। यदि आप भी पशु पालन करते हैं और अपने व्यवसाय को फैलाना चाहते हैं, तो आप पशु लोन का लाभ प्राप्त कर कर अपने उद्योग को बढ़ा सकते हैं।
तो आइए अब हम जानते हैं भारत के विभिन्न राज्यों में पशुपालन लोन के लिए कितनी राशि दी जाती है। और किन किन राज्यों में पशुपालन लोन प्रदान किया जाता है। “Pashupalan Ke Liye Loan Kaise Milta Hai (पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना 2023)? Pashupalan Loan Yojana 2023 in Gujarat, UP, MP, Rajasthan, Bihar, etc.”
Pashupalan Loan Yojana 2023 in Gujarat
गुजरात सरकार ने पशुपालकों के लिए मुख्यमंत्री पशुधन सहाय योजना 2023 शुरू की है। इस योजना में, सरकार गाय या भैंस को पौष्टिक पशु चारा उपलब्ध कराने के लिए पशुपालकों को वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। उनकी गाय या भैंस बछड़े को जन्म देने पर 1 महीने के लिए फ़ीड राशि पर 50% की छूट दी जाएगी।
गुजरात मुख्यमंत्री पशुधन सहाय योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में पशुधन की संख्या बढ़ाना है। गुजरात में पशुपालन गतिविधियाँ विभिन्न योगदानों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे दूध, अंडे जैसे पशुधन उत्पादों के माध्यम से आय सृजन, मसौदा शक्ति, सामाजिक-आर्थिक उत्थान, रोजगार के रास्ते और मानव आबादी को बेहतर पोषण मिलता है।
इसे भी पढ़े – Agriculture Loan Kaise Le? | Features & Benefits of Agriculture Loans
Pashupalan Loan Yojana 2023 in UP
दोस्तों जैसा कि हमने पहले भी बताया विभिन्न राज्यों की सरकारें अपने-अपने हिसाब से पशुपालकों के लिए योजनाएं लेकर आती हैं। इसी योजना की कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने राज्य के पशुपालकों के लिए यूपी गोपालक योजना का प्रारंभ किया है।
जिसके अंतर्गत कोई भी पशुपालक जिसके पास 10 से लेकर अधिकतम 20 गाय हो या फिर किसी पशुपालक के पास पांच भैंस हो ऐसे पशुपालकों को आर्थिक सहायता प्राप्त की जाती है। ताकि आर्थिक सहायता की वजह से ही वह अपने उद्योग को बढ़ा सकें। सरकार का उद्देश्य इस योजना के पीछे राज्य में कैटल स्टॉक बढ़ाना है। और डेयरी प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देना है। साथ ही साथ यह योजना के अंतर्गत नए युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान कराना है।
यदि आप उत्तर प्रदेश निवासी हैं तो आप डेरी फार्म खोलकर अपना खुद का रोजगार शुरू कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा जारी की गई इस योजना को यूपी गोपालक 2023 के नाम से जाना जाता है।
यह योजना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा शुरू की गई। जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार प्राप्त कराना है और राज्य में डेयरी प्रोडक्ट्स की मात्रा में बढ़ोतरी करनी है। यूपी गोपालक योजना के अंतर्गत अधिकतम ₹900000 तक का लोन बैंकों की तरफ से गोपालको को दिया जाता है।
Pashupalan Loan Yojana 2023 in Rajasthan
राजस्थान सरकार राजस्थान कामधेनु डेयरी योजना के माध्यम से देशी गायों के लिए अधिक उच्च तकनीक वाले डेयरी फार्म स्थापित करने के लिए पशु उत्पादकों पर जोर दे रही है। राज्य के पशुपालन विभाग ने कामधेनु डेयरी योजना शुरू की है, जिसे वे भी चलाएंगे। योजना के तहत एक इकाई की लागत अधिकतम 36.68 लाख होगी,
जिसमें सरकार कुल लागत का 30% कवर करेगी। इस मामले में केवल 10% हिस्सा पशु पति को वहन करना होगा। इस दृष्टिकोण में, पशुपालन ज्ञान और भूमि के स्वामित्व वाला कोई भी शिक्षित पशुपालक अपना खुद का हाई-टेक डेयरी फार्म लगभग रु. 3.68 लाख रुपए में स्थापित कर सकेगा।
इसे भी पढ़े – CASHe Personal Loan Kaise Le? Eligibility, Interest Rate, Review, etc.
Pashupalan Ke Liye Loan Kaise Milta Hai/ Pashupalan Loan Kaise Le
अब हम बात करते हैं की pashupalan ke liye loan kaise milta hai/ pashupalan loan kaise le. दोस्तों पशुपालन लोन के लिए पहले आपको कुछ नियम और शर्तों को पूरा करना पड़ता है। तभी जाकर आप इस लोन को ले सकते हैं। पशुपालन लोन लेने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की भी आवश्यकता पड़ती है।
इसलिए इन दस्तावेजों के बारे में भी जान लेना अहम हैं। तो आइए दोस्तों जानते हैं, पशुपालन लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या-क्या है। “Pashupalan Ke Liye Loan Kaise Milta Hai (पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना 2023)? Pashupalan Loan Yojana 2023 in Gujarat, UP, MP, Rajasthan, Bihar, etc.”
पशुपालन लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज़:
- आईडी प्रूफ: आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस (इनमें से कोई भी)
- आवासीय प्रमाण: बिजली या पानी का बिल (नवीनतम), राशन कार्ड (इनमें से कोई भी)
- डेयरी व्यवसाय पंजीकरण का प्रमाण
- पार्टनरशिप डीड (यदि कोई हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंकिंग दस्तावेज़: पिछले 6 महीनों का वेतन क्रेडिट
दोस्तों पशुपालन लोन सिर्फ उन्हीं लोगों को उपलब्ध कराई जाती है जो पशुपालन व्यवसाय में कार्यरत हैं। इस प्रकार की लोन डेयरी प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने के लिए दी जाती हैं। इसलिए ही ज्यादातर लोग इस प्रकार की लोन लेते हैं। ताकि वह अपना डेयरी फार्म खोल सके।
आम इंसानों को इस प्रकार की लोन नहीं दी जाती हैं। इसलिए ही आपको लोन लेने से पहले लोन एलिजिबिलिटी के बारे में जान लेना भी हम हैं। यदि हम बात करें पशुपालन लोन किन-किन व्यक्तियों को दी जाती है, तो निम्न प्रकार के व्यक्तियों को पशुपालन लोन योजना का लाभ दिया जाता है।
आयु मानदंड: पशुपालन लोन लेने के लिए आपकी न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 70 वर्ष होनी चाहिए।
सामान्य व्यक्ति, उद्यमी व्यवसाय के मालिक और किसान जो पहले डेयरी गतिविधियों में लगे हुए थे और डेयरी क्षेत्र की सेवा कर रहे थे, सिर्फ़ यही लोग पशुपालन लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा गैर सरकारी संगठन, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी), संयुक्त देयता समूह (जेएलजी), दुग्ध संघ, सहकारी समितियां और दुग्ध संघ पात्र संस्थाएं हैं।
यदि आप ऊपर लिखित नियम और शर्तों को पूरा करते हैं तो आपका लोन स्वीकार कर लिया जाएगा। और आप पशुपालन लोन लेने के लिए पात्र हैं।
पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना 2023
पशुपालन लोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से वितरित की जाती है। बेहतर होता है कि आप इसे ऑफलाइन ही प्राप्त करें। क्योंकि ऑफलाइन कागजी प्रक्रिया को पूरा करना सरल होता है। और आपको बैंक एजेंट भी फॉर्म भरने में मदद करते हैं। इसलिए ही अधिकतर लोग पशुपालन लोन के लिए ऑफलाइन अप्लाई करते हैं। आप पशुपालन लोन के लिए किसी भी नजदीकी बैंक में जाकर आवेदन कर सकते हैं।
पशुपालन लोन के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी बैंक में जाकर पशु क्रेडिट कार्ड बनवाना होगा। इसी के अंतर्गत अब सारी सेवाएं किसानों को दी जा रही हैं। बैंक में जाकर पशुपालन लोन के लिए आप आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए आपको आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत भी होगी। आवश्यक दस्तावेजों की सूची ऊपर दी गई है। इसके बाद आपकी एप्लीकेशन की सत्यता की जांच की जाएगी।
यदि आपके द्वारा दी गई जानकारी सही पाई जाती है, तो आप ऐसे में तो आपको 1 महीने के पश्चात पशु क्रेडिट कार्ड दे दिया जाएगा। पशु क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत आप पशुपालन लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
इसे भी पढ़े – एक बीघा जमीन पर कितना लोन मिल सकता है? | खेती की जमीन पर लोन केसे लें?
Conclusion
आज के इस आर्टिकल में हमने आपको बहुत सारी महत्वपूर्ण जानकारियां दी और आपको बताया कि किस प्रकार से पशुपालन योजना भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उत्पन्न कर रही है। और भारतीय बाजारों में डेयरी प्रोडक्ट्स की मांग को पूरा कर रही है। सरकार भी इस क्षेत्र को लेकर काफी रुचि दिखा रही है. और इस क्षेत्र के लिए राज्य सत्र पर और केंद्र सरकार दोनों ही अथक प्रयास कर रहे हैं।
ताकि रोजगार के नए अवसर उत्पन्न किया जा सके और बाजार में बढ़ती डेयरी प्रोडक्ट्स की मांग को कम किया जा सके। आज के इस आर्टिकल में हमने पशुपालन योजना से संबंधित कई मुख्य बातों के बारे में जाना जैसे कि loan for pashupalan. pashupalan ke liye loan milta hai kya? pashupalan loan yojana 2023 in gujarat, up, mp, rajasthan, bihar, etc.pashupalan loan online apply (pashupalan ke liye loan kaise milta hai/ pashupalan loan kaise le). pashupalan loan form pdf इत्यादि के बारे में।
आशा करते हैं आपको पशुपालन योजना से संबंधित ही है आर्टिकल पसंद आया होगा और आप जो जानकारी ढूंढ रहे हैं। वह आपको इस आर्टिकल में मिल गई होंगी। यदि आपको फिर भी कुछ जानना है तो आप बेझिझक कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं। हम जल्दी ही आपका जवाब दे देंगे।
इसी प्रकार की अन्य जानकारियों के लिए आप हमारी वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं। यह आर्टिकल अपने उन दोस्तों तक जरूर पहुंचाएं। जिनको पशुपालन योजना का लाभ मिल सकता है। ताकि वह भी इस योजना का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को और बड़ा कर सके।