Agriculture Loan Kaise Le/ Milega, Agriculture Loan Interest Rate 2021 in Gujarat: भारत एक कृषि प्रधान देश है। भारत का एक बहुत बड़ा समूह खेती बाड़ी से जुड़ा हुआ है। गांवों में रहने वाले लोग अक्सर गरीब होते हैं। क्योंकि गांवों में मुख्य रूप से किसान रहते हैं। किसानो के पास खेती के अलावा आय का कोई अन्य साधन नहीं होता है। भारत की खेती प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित है। कई बार समय पर बारिश ना होने की वजह से सूखा पड़ जाता है। तो कई बार अधिक वर्षा के कारण यहां बाढ़ की समस्या से जूझना पड़ता है।
किसानों के हितों के लिए विभिन्न बैंकों द्वारा एग्रीकल्चर लोन की शुरुआत की गई। ताकि किसानों की मुश्किल समय में मदद की जा सके। आज हम कृषि ऋण (एग्रीकल्चर लोन) के बारे में जानेंगे। और हम आपको बताएंगे की एग्रीकल्चर लोन कैसे मिलता है। यदि आप लोन लेना चाहते हैं तो किस प्रकार से एग्रीकल्चर लोन ले। एग्रीकल्चर लोन के लिए अप्लाई कैसे करें। एग्रीकल्चर लोन डिटेल्स/ जानकारी। और हम जानेंगे किसी भी लोन का सबसे महत्वपूर्ण कारक: ब्याज दरों के बारे में। तो आइए जानते हैं कि एग्रीकल्चर लोन क्या होती है। “Agriculture Loan Kaise Le/ Milega, Agriculture Loan Interest Rate 2021 in Gujarat”
Agriculture Loan (Agriculture Loan Kaise Le?)
कृषि लोन किसानों को दिया जाता है। एक किसान द्वारा कृषि ऋण ( एग्रीकल्चर लोन) का लाभ मौसमी कृषि कार्यों या कृषि संबंधित गतिविधियों के लिए किया जाता है। जैसे पशु पालन, खेती, मछली पालन, भूमि या कृषि उपकरणों की खरीदने के लिए लिया जाता है। इस प्रकार के ऋण से खाद (उर्वरक), बीज, कीटनाशक आदि जैसे सामान खरीदने और फसलों की खेती और कटाई के लिए मजदूर लगाने में भी मदद मिलती है।
इसके अलावा, भूमि की खरीद, या कृषि उपकरण की खरीद, उपज और परिवहन, और फ़सल का भंडारण (स्टोर) वे बुवाई, जुताई भूमि की लागत, निराई और प्रत्यारोपण भी कृषि ऋण के द्वारा इन सबके अलावा अन्य कृषि संबंधी कार्य करने के लिए, कृषि लोन लिया जा सकता है।
इसे भी पढ़े – Gold Loan Kaise Milta Hai in Hindi | Best Gold Loan Bank in India
Document required for agriculture loan
कृषि ऋण के लिए आवेदन करते समय आपसे दस्तावेज जमा करने के लिए कहा जा सकता है।
- आवेदन पत्र (फॉर्म)
- केवाईसी
- भूमि/संपत्ति दस्तावेज
- सुरक्षा पीडीसी
- ऋणदाता द्वारा मांगा जानें वाला अनिवार्य कोई अन्य दस्तावेज
Agriculture Loan Details/ Information
कृषि लोन विभिन्न बैंकों द्वारा दिया जाता है। जिसके लिए प्रत्येक बैंक की ब्याज दरें अलग अलग होती हैं। इसलिए आपको सही बैंक का चुनाव करना बहुत जरूरी है। बैंको के लोन देने के मापदंड भी अलग अलग होते हैं। इसलिए आपको पहले ये तय कर लेना है की आप किस बैंक से लोन लेना चाहते हैं। नीचे कुछ बैंको के द्वारा दी जाने वाली कृषि लोन ब्याज दरें क्रमशः है। “Agriculture loan kaise milega”
● भारतीय स्टेट बैंक
भारतीय स्टेट बैंक 7.25% प्रति वर्ष की दर से ब्याज लेता है।
भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा प्रोसेसिंग फीस 0% प्रति वर्ष से 1.25% प्रति वर्ष ऋण कुल राशि का लिया जाता है।
● आईसीआईसीआई बैंक
ICICI बैंक की ब्याज दरें 9.6% प्रति वर्ष होती है।
यदि बात करें प्रोसेसिंग फीस की तो 0.5% प्रति वर्ष से 4% प्रति वर्ष कुल ऋण राशि पर ली जाती हैं।
● आईडीबीआई बैंक
7% प्रति वर्ष आगे बैंक के विवेक पर
● इंडसइंड बैंक
IndusInd bank 10% प्रति वर्ष ब्याज दरें
प्रोसेसिंग फीस ऋण राशि पर 1.25% + GST
● सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
13.25% प्रति वर्ष ब्याज दरें
प्रोसेसिंग फीस तय नहीं।
इसे भी पढ़े – Home Loan Kaise Le Sakte Hain? | होम लोन कैसे मिलता है?
कृषि ऋण लेने के लिए पात्रता / Eligibility Criteria to Borrow an Agriculture Loan
कृषि ऋण लेने के लिए पात्रता मानदंड आपके द्वारा चुनी गई ऋण योजना के प्रकार के आधार पर अलग-अलग होंगे। हालाँकि, सामान्यीकृत पात्रता मानदंड इस प्रकार हैं:
आवेदक की आयु 18 वर्ष से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
लोन लेने वाला व्यक्ति जमीन या किसी अन्य संपति का मालिक होना चाहिए। जिसके कागज़ात गिरवी रखकर बैंक लोन देता है। ताकि बैंक लोन न मिलने पर us संपति को बेच सके।
लोन अकेले व्यक्ति या संयुक्त रूप से भी दिया जा सकता है। यह बैंको के ऊपर निर्भर करता है।
आपको कृषि लोन क्यों लेना चाहिए?
कई लोन देने वाले बैंक अपने ग्राहकों के लाभ के लिए कृषि ऋणों (loans) की एक श्रृंखला प्रदान करते हैं। और कई प्रकार की कृषिसंबंधित लोन दी जाती है। आप विभिन्न उद्देश्यों के लिए कृषि ऋण प्राप्त कर सकते हैं, वे इस प्रकार हैं:
- कृषि मशीनरी और उपकरण की खरीद के लिए।
- जमीन की खरीद के लिए।
- बागवानी परियोजनाएं के लिए।
- वाहनों या कृषि यंत्रों की खरीद के।
- डेयरी इकाइयों की स्थापना के लिए।
- छोटी कुक्कुट इकाइयों की स्थापना के लिए।
- कार्यशील पूंजी की जरूरतों के लिए।
- मौसमी आवश्यकताओं के लिए।
- मछली पालन के लिए।
- जैसे अन्य क्षेत्र जो कृषि संबंधी हो। उनके लिए लोन ली जा सकती है। और आप कृषि लोन का फायदा उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़े – Personal Loan Kaise Le? | पर्सनल लोन ke liye apply kaise karen?
How to apply for Agriculture loan (Agriculture Loan Kaise Le/ Milega?)
यदि आप कृषि ऋण के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो सलाह दी जाती है कि अपने विकल्पों पर ऑनलाइन शोध करें। और बैंक या लोन देने वाली कंपनी की निकटतम शाखा में जाकर अपनी पसंद के ऋण (लोन) के लिए आवेदन करें।
शाखा जाते समय अपने साथ आवश्यक दस्तावेज जरूर लेकर जाए। इसके लिए आपको बार बार बैंक के चक्कर नही लगाना पड़ेगा।
कुछ बैंक अपने ग्राहकों को अपनी आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से कृषि लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का विकल्प भी दे सकते हैं। मगर जयादातर केस में ऑफलाइन ही देना पड़ता है।
यदि आपको ऑनलाइन का विकल्प मिल रहा है तो बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Click Now पर क्लिक करें। उसके बाद आप अपने जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। और बैंक जो जानकारी मांगे, उसे दे दे।
आपका लोन अप्रूव होने के बाद आपके खाते में लोन राशि डाल दी जाती है।
ऑफलाइन में आपको आवेदन फॉर्म भरना पड़ता है। उसके बाद बैंक एजेंट आपकी सहायताकरते हैं। आपका लोन अप्रूव हो जाने के बाद आपको सूचित कर दिया जाता है।
Features and Benefits of Agriculture Loans
आसान दस्तावेज़ीकरण:
कृषि लोन लेते समय, आवेदकों को केवल कुछ दस्तावेज़ जमा करने होते हैं। जैसे कि एक पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान प्रमाण पत्र, निवास का प्रमाण आदि। इन दस्तावेजों को आवेदन पत्र के साथ जमा किया जाता है।
जल्दी प्रोसेसिंग:
बैंक आपके आवेदन पत्र और आपके द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों को सत्यापित करेंगे। यदि आपके document और अन्य जानकारी सही पाई जाती है तो आपके लोन को मंजूरीदेदी जाती है। अर्थात लोन स्वीकृत हो जाता है।
प्रतिस्पर्धी ब्याज दर शुल्क:
बैंक और वित्तीय संस्थान जो कृषि लोन देते हैं। वे प्रतिस्पर्धी ब्याज दर वसूलते हैं। जो कि 8.80% प्रति वर्ष से कम शुरू होती है। इतनी कम ब्याज दर के साथ ऋण लेने से आपको अपने ऋण की कुल लागत को कम रखने में मदद मिल सकती है।
लोन चुकौती अवधि विकल्प:
आपको आसान अवधि के अंदर लोन चुकता करना पड़ेगा। लोन चुकाने के लिए बैंक एक निश्चित अवधि के अंदर लोन की वापसी करनी पड़ती है।
कोई छिपा हुआ शुल्क नहीं:
जब आप कृषि लोन लेते हैं, तो आपको अन्य शुल्क जैसे प्रोसेसिंग शुल्क, पूर्व भुगतान शुल्क आदि का भुगतान करना पड़ सकता है। आपको जितने भी शुल्क भरने पड़ेंगे। उनके बारे में बैंक के द्वारा आपको पहले से बता दिया जाएगा।
इसे भी पढ़े – Kredivo Online Personal Loan Kaise Le? | KREDIVO Loan App क्या है?
Agriculture Loan Interest Rate 2021
बैंकों द्वारा दिए जाने वाले लोन पर ब्याज दरें समय-समय पर बदलती रहती हैं। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप निकटवर्ती बैंक शाखा में जाकर वर्तमान की ब्याज दरों के बारे में जानकारी हासिल करें। क्योंकि कई बार जब आप ऑनलाइन जानकारी हासिल करते हैं तो आपको पुरानी जानकारी भी मिल जाती है। और आप वही सोच समझकर लोन लेने का इरादा कर लेते हैं। मगर आपको बैंक में जाकर वास्तविकता जब समझ आती है। तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए हम आपको सलाह देते हैं। की निकटवर्ती शाखा में जाकर आप उस समय की ब्याज दरों के बारे में पता करें। हर बैंक की ब्याज दरें अलग अलग होती है। यह आपको तय करना होता है की आप किस बैंक से लोन लेना चाहते हैं।
Agriculture Loan Interest Rate in Gujarat
राज्य विधानसभा चुनावों से पहले, गुजरात सरकार ने घोषणा की है कि वह जीरो प्रतिशत ब्याज पर 3 लाख रुपये तक का कृषि ऋण प्रदान करेगी। इस कदम से लगभग 25 लाख किसान परिवारों को लाभ होगा।
फिलहाल गुजरात में कृषि ऋण पर 7 प्रतिशत ब्याज है। जिसमें से 3 प्रतिशत ब्याज राहत केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही है। जबकि 3 प्रतिशत राहत राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। जिससे किसानों द्वारा भुगतान की जाने वाली प्रभावी ब्याज दर 1 प्रतिशत ही बच जाती है।
इसे भी पढ़े – NAVI Loan Kaise Kare | NAVI Loan Kaise Lete Hai in Hindi
Conclusion (Agriculture Loan Kaise Le?)
दोस्तों इस आर्टिकल में हमने आपको बताया कि किस प्रकार आप Agriculture Loan Kaise Le/ Milega, Agriculture Loan Interest Rate 2021 in Gujarat क्या हैं। और विभिन्न बैंको के द्वारा दी जाने वाली लोन की जानकारी दी। इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको बताया कि किस प्रकार एग्रीकल्चर लोन लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा कृषि लोन से संबंधित तमाम जानकारियां हमने आपको इस पोस्ट में दी। अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आई हो और आपको लगता हो कि यह जानकारी किसी आपके दोस्त या रिश्तेदार को लाभ पहुंचा सकती है। तो उसे इस पोस्ट से जरूर अवगत कराएं। पोस्ट को दोस्तों के साथ शेयर कीजिए। और कमेंट कर कर बताइए कि आपको यह पोस्ट कैसी लगी। यदि आपको कोई सवाल पूछना हो। तो वह भी आप कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं।