'; } else { echo "Sorry! You are Blocked from seeing the Ads"; } ?>

Dhani Super Saver Card Kaise Banaye? | धनी सुपर सेवर कार्ड कैसे ले?

अपने दोस्तों के साथ शेयर करें

Dhani Super Saver Card Kaise Banaye & Kaise Use Kare? Dhani Super Saver Card Benefits in Hindi, Review & Customer Care Number: दोस्तों! कभी ना कभी तो आपको उधार पैसों की जरूरत पड़ी ही होगी। ऐसे में आप अपने दोस्तों या रिश्तेदारों से मदद लेते होगे। अगर रिश्तेदार और दोस्त भी पैसे देने से मना करदे या कोई बहाना बना लें, तो आप क्या करते हो? आप किसी बैंक से लोन लेते होंगे? या फिर ब्याज पर कर्ज लेते होंगे। साथियों! आज हम आपकी इस समस्या का हल लेकर आए हैं। अगर आपको पैसे की जरूरत है। तो आपको किसी भी व्यक्ति से पैसे मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

आज हम आपको बताएंगे एक ऐसे कार्ड के बारे में। जिससे आप जिससे आप जब चाहो और जितनी बार चाहो पैसे खर्च कर सकते हो। जितनी बार इस कार्ड का इस्तेमाल आप करोगे। उतनी ही बार आपको 5% बेसिक कैशबैक और मिलेगा। और प्रत्येक महीने आपको 1250 रूपए का कैशबैक भी मिलेगा। अब आप सोच रहे होंगे कि konsa कार्ड है । जो इतनी सुविधाएं देता है। दोस्तों! इस कार्ड का नाम है: Dhani Super Saver Card.

आज इस पोस्ट में हम इस कार्ड से संबंधित सारी जानकारी प्राप्त करेगें। जैसे Dhani Super Saver Card Benefits in Hindi? Dhani Super Saver Card Kaise Banaye & Kaise Use Kare? धनी सुपर सेवर कार्ड कैसे ले? या Dhani super saver card kaise banaye? dhani super saver card customer care number और आखिर में हम आपको Dhani Super Saver Card Review बताएंगे, और बताएंगे की आपको ये कार्ड लेना चाहिए या नहीं।

Dhani Super Saver Card क्या है?

धनी कार्ड डेबिट कार्ड की तरह ही है। मगर यह rupay Card है। Dhani App की जो शुरुआत 16 जनवरी 2017 को हुई थी। धनी सुपर सेवर कार्ड एक ऐसा कार्ड है जिसकी मदद से आप जब चाहे तब पैसा खर्च कर सकते हैं। आप जब भी इस कार्ड से पैसा खर्च करोगे आपको 5% बेसिक कैशबैक और मिलेगा। यह एक क्रेडिट कार्ड की तरह ही है। जिसका उपयोग हम अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए करते हैं। आप इसके ज़रिए से मेडिकल सुविधाएं भी 24 घंटे मुफ्त में प्राप्त कर सकतें हैं।

अगर आप इससे दवाइयां खरीदते हैं तो आपको 40% से 60% तक की छूट मिलेगी। आप धनी कार्ड का उपयोग अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए कर सकते हैं। जैसे शॉपिंग करना, (ऑनलाइन और ऑफलाइन) , बाजार से सामान खरीदना, पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए। अर्थात आप किसी भी चीज का बिल भर सकते हैं। यहां तक कि आप मोबाइल फोन रिचार्ज और होटल भी बुक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े Bajaj Finserv EMI Card Kaise Banaye? | बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड क्या है?

Dhani Super Saver Card लेने के फायदे क्या है? (Dhani Super Saver Card Benefits in Hindi)

अब बात करतें है की क्या सुविधाए हमको धनी सुपर सेवर कार्ड से मिलती हैं। और क्या फायदे हैं धनी सुपर सेवर कार्ड बनवाने के। क्योंकि जो चीजें हमारे फायदे और हमारे लिए उपयोगी हों उनका ही हमें इस्तेमाल करना चाहिए। तो चलिए देखते हैं धनी सुपर सेवर कार्ड के फायदे।

  • धनी कार्ड से आप किसी भी प्रकार की लेन देन पर आपको प्रत्येक लेन देन पर 5% का कैशबैक मिलेगा।
  • आपको इस कार्ड पर प्रत्येक माह 1250 रूपए का कैशबैक मिलेगा।
  • अगर आप इस कार्ड के द्वारा आप इंश्योरेंस भी कराते हैं तो आपको 2 लाख रुपए का इंश्योरेंस भी मिलेगा।
  • आप इस कार्ड को अपने मोबाइल फोन से ही ऑन ऑफ कर सकते है।
  • आप इस कार्ड की मदद से कही पर भी ऑनलाइन या ऑफलाइन शॉपिंग कर सकते हैं।
  • इस कार्ड के साथ – साथ आपको स्वास्थ्य सेवाएं मुफ़्त में मिलती हैं।
  • अगर आपका रिकॉर्ड अच्छा रहता है तो आपके कार्ड के पैसा खर्च करने की लिमिट बढ़ भी सकती है।

तो आपने देखा की इस कार्ड से आप किस प्रकार की सेवाएं ले सकते हैं। और अपना फायदा उठा सकते हैं। अब हम बात करते हैं की धनी सुपर सेवर कार्ड कैसे ले? (Dhani super saver card kaise banaye.) तो चलिए दोस्तों आपको इस को प्राप्त करने की प्रक्रिया से भी रूबरू कराते हैं।

इसे भी पढ़े – LazyPay Pay Later Loan Kaise Le? | LazyPay से लोन कैसे मिलता है?

Dhani Super Saver Card Kaise Banaye & Kaise Use Kare?

  • धनी सुपर सेवर कार्ड बनवाने के लिए आपको Dhani एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर या एप्प स्टोर से डाउनलोड करना होगा।
  • डाउनलोड होने के पश्चात इसमें अपनी प्रोफाइल सेट करनी है। इसमें आसानसे स्टेप्स होते हैं जैसे भाषा का चुनाव।
  • उसके बाद फ़ोन नंबर डालकर रिजस्टर करना पड़ता है। याद रहे की आपका फोन नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • अब आपको ऐप के होम पेज पर ही Dhani Super Saver Card का पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपनी KYC पूरी करने के कुछ स्टेप्स पूरे करने होते हैं।
  • अब आप को धनी कार्ड के लिए प्लान लेना है की आप कोनसा प्लान लेना चाहते हैं। (प्लान लेने के लिए आपको फ़ीस चार्ज देना पड़ता है)
  • प्लान ले लेने के बाद आपका कार्ड बन जाएगा।
  • अब इस कार्ड को आप ऑर्डर कर कर मंगवा सकते हैं। या फिर आप इसे एप्लीकेशन में दिए गए कर से ही इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • आपका धनी सुपर सेवर कार्ड 7 से 15 दिन में आपके पास आ जाता है।

Dhani Super Saver Card Cashback Limit क्या है?

आप आपके सोच रहे होंगे की Dhani Super Saver Card पर जो कैशबैक मिलेगा। उस कैशबैक की लिमिट क्या होगी? आपको हम बहुत की यह लिमिट आपके प्लान के ऊपर निर्भर करती है। उदहारण के तौर पर यदि आपने 350 वाला प्लान लिया है तो आपको 10000 के खर्च करने पर 500 रुपए का कैशबैक मिलेगा। अब आपको इस प्लान में सिर्फ 150 रुपए का ही लाभ हुआ। क्योंकि आपने पहले से ही 350 रुपए का प्लान ले रखा था। तो कहने कर मतलब है की धनी सुपर सेवर कार्ड की कैशबैक लिमिट आपके प्लान के ऊपर निर्भर करती है।

इसे भी पढ़े – PhonePe Loan Kaise Milta Hai | Phoene Pe Se Loan Kaise Le?

धनी सुपर सेवर कार्ड का इस्तेमाल कहाँ पर करे?

अब आपके दिमाग में कुछ सवाल आ रहे होंगे कि आप इस कार्ड का इस्तेमाल कहां कहां कर सकते हैं। क्या इस कार्ड का इस्तेमाल कुछ हद तक सीमित तो नही है? क्या आपके क्षेत्र में यह काम करेगा? तो चलिए जानते हैं कि आप धनी सुपर सेवर कार्ड का इस्तेमाल कहां कहां कर सकते हैं। धनी सुपर सेवर कार्ड का इस्तेमाल 30 लाख से ज्यादा स्टोर्स पर किया जाता है। इसके माध्यम से आप मोबाइल रिचार्ज , पेट्रोल, डीजल, किराने का सामान, कपड़े, किसी भी प्रकार का बिल पे करना। अर्थात आप जो चाहे वो इस कार्ड की मदद से खरीद सकते हैं। ऑनलाइन ही नहीं , ये सब सुविधाएं ऑफलाइन भी मिलती हैं। इस का उपयोग आप देश की किसी भी राज्य या क्षेत्र में कर सकते हैं। ये तो सप्ष्ट है कि धनी कार्ड का डेबिट या एटीएम कार्ड की तरह ही इस्तेमाल किया जा सकता है।

Dhani Super Saver Card Customer Care Number

धनी कार्ड कस्टयूमर केयर नंबर और आपके जरूरत से संबंधित नंबर। और ईमेल आईडी नीचे दी गई हैं। अगर आपको किसी भी प्रकार की जानकारी या शिकायत दर्ज करानी है तो नीचे लिखे हुए नंबरों पर कर सकते हैं।

Dhani Card:
Call: 0124-6165722
(Monday to Saturday, 8am to 8pm)
Email: support@dhani.com

Dhani Doctors
Call: +91-7878679955
(Monday to Sunday, 9am to 9pm)
Email: healthcare@dhani.com

Dhani Pharmacy
Call: +91-7878679955
(Monday to Sunday, 9am to 9pm)
Email: healthcare@dhani.com

इसे भी पढ़े – Early Salary Loan Kaise Liya Jata Hai | Early Salary Loan App Apply Online

Dhani Super Saver Card Review

तो दोस्तों अब बात करते हैं धनी सुपर सेवर कार्ड के रिव्यु के बारे में। बात करते हैं कि क्या आपके लिए वाकई में फायदेमंद होगा? मैं पहले भी कहता रहा हूं कि इंटरनेट पर दी हुई जानकारी पर आंख बंद कर कर भरोसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि ज्यादातर कंपनियां और वेबसाइट इन चीजों के नुकसान ऊपर प्रकाश नहीं डालते। तो दोस्तों आओ बात करते हैं। धनी सुपर सेवर कार्ड के बारे में। और हम आपको बताएंगे कि आपको यह कार्ड इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं।

  • पहले साल का शुल्क को वसूल करने के लिए आपको लगभग 5000 रुपए प्रति महीने इस कार्ड के ज़रिए खर्च करने होंगे। लगभग 60000 हर साल। 60000 राशि से अधिक खर्च करना आपको सही मायने में कैशबैक दिला सकता है।
  • जब आप कार्ड ऑर्डर करते हैं तो आपको 99 रुपए का शुल्क देना पड़ता है। जिसमे आपको अधिक से अधिक 1250 रुपए का कैशबैक मिल सकता है।
  • तो मुझे इस कार्ड का फ़ायदा उन लोगों के लिए अधिक नहीं लगता है जो एक साल में 60 हज़ार से ज्यादा खर्च नहीं कर सकते हैं।
    मेरी राय में, यह कार्ड महंगा है और उस व्यक्ति के लिए अच्छा विकल्प नहीं है जिसने रुपये से अधिक खर्च नहीं किया है।

आप वित्तीय बाजार के जोखिमों को पूरी तरह से जानकर ही कोई कदम उठाए। हम ने कार्ड के फायदे और संभावित नुकसान आपके सामने प्रस्तुत कर दिए हैं। कार्ड आपको लेना चाहिए या नहीं। ये आपके ऊपर छोड़ते हैं।

इसे भी पढ़े – Paytm Business Loan Kaise Le | Paytm Business Loan Apply Online

Conclusion

आज इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको बताया कि किस प्रकार से Dhani Super Saver Card Kaise Banaye & Kaise Use Kare? Dhani Super Saver Card Benefits in Hindi, Review & Customer Care Number क्या हैं। हालाँकि धनी सुपर सेवर कार्ड से जुड़ी सारी जानकारी, उपरिलिखित पंक्तियों में दे दी गई है। अगर इसके बावजूद आपको कोई बात हो जो समझ नही आई। तो उसे कॉमेंट कर कर पूछें। हम उसका जवाब आपको ज़रूर देंगे।

अगर आपको यह पोस्ट जानकारी से भरपूर लगी हो तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों में शेयर करो। ताकि मुशीबत के समय में वो भी इस ऐप का फ़ायदा उठा सकें। कई बार हमको पैसों की अत्यंत आवश्यकता होती है। मगर पैसे समय पर नहीं मिल पाने की वजह से हमारा भारी नुक्सान हो जाता है। अगर आप को पोस्ट की जानकारी से लगता है की किसी का फ़ायदा हो सकता है। तो जरूर इस पोस्ट को अपने दोस्तो के साथ साझा करें।

इसे भी पढ़े – Google Pay Loan Kaise Le in Hindi | Google Pay Loan कैसे देता है?

Disclaimer

वैसे तो धनी ऐप पूरी तरह सुरक्षित है। और धनी कार्ड भी पूरी तरह सुरक्षित और वेरिफाइड है। इसके बारे में नकारात्मक और सकारात्मक दोनो ही प्रकार के रिव्यू है। यह पोस्ट जानकारी हेतु लिखा गया है। किसी भी प्रकार की स्कीम या सेवा की सुविधा लेने से पहले आप संबंधित कंपनी के बारे में पता करलें। बिना सत्यता के किसी भी कंपनी से लेन देन ना करें। कंपनी से उसकी ब्याज दरों के बारे में पता करले। अगर किसी प्रकार की आपको हानि होती है तो, हमारी वेबसाइट इसके प्रति उत्तरदायी नही होगी। अगर आप लोन लेने वाली संबंधित कंपनी की शर्तों को स्वीकार कर रहे हों । आपने कंपनी की शर्तें पूरी तरह से पढ़ और समझ ली हो तभी किसी प्रकार की लोन के अप्लाई करें। किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए हम पहले से ही क्षमा प्रार्थी हैं।


अपने दोस्तों के साथ शेयर करें

Check Also

Bajaj Finserv EMI Card Ke Fayde, Kaise Banaye, Kaise Apply Kare, Customer Care Number? Bajaj Finance Card Ke liye Document?

Bajaj Finserv EMI Card Kaise Banaye? {New Offer} 2023 | बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड क्या है?

अपने दोस्तों के साथ शेयर करेंBajaj Finserv EMI Card Ke Fayde, Kaise Banaye, Kaise Apply …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!