'; } else { echo "Sorry! You are Blocked from seeing the Ads"; } ?>

MoneyTap Personal Loan Kaise Payen? | MoneyTap App Kya Hai?

अपने दोस्तों के साथ शेयर करें

MoneyTap personal loan Kaise Payen, Eligibility, Apply Online, Review, Moneytap Customer Care Number: इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे की आप emergency में किस प्रकार 5 लाख तक रुपए ले सकते हैं। आज हम आपको ऐसी कंपनी के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपको ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड की सुविधा देती है। वो भी बिना किसी कागजी प्रक्रिया के। तो दोस्तो आज हम बताते हैं आपको एक ऐसे ऐप के बारे में। इस ऐप का नाम है: MoneyTap.

मोबाइल फोन के जरिए पैसे का लेन देन अब हमारी जिंदगी में आम हो गया है। बैंको के डिजिटल होने से अब आप घर बैठे अपना बैंक खाता भी खोल सकते हैं। क्या आपको पता है अब आप मोबाइल से घर बैठे लोन भी ले सकते हैं? आमतौर पे लोन लेने की प्रक्रिया बहुत जटिल होती है। और सबसे ज्यादा जटिल बैंको की कागजी कार्यवाही होती है। अगर आप लोन लेना चाहते हैं। मगर आप को लोन लेने के लिए बैंक के चक्कर काटने से डर लगता है। या बैंक आपको लोन देने से मना करता है तो आप निश्चिंत हो जाइए। क्योंकि आज हम आपकी इस समस्या का हल बताने वाले हैं। आज हम ऐसे ऐप के बारे में बात करेंगे जिसके माध्यम से आप घर बैठे 5 लाख रुपए तक की लोन ले सकते हैं। “MoneyTap personal loan Kaise Payen, Eligibility, Apply Online, Review, Moneytap Customer Care Number”

MoneyTap app kya hai?

मनीटैप (MoneyTap) स्टार्टअप कंपनी द्वारा निर्मित एंड्रॉयड ऐप है। यह ऐप आपको घर बैठे तीन हजार से लेकर 5 लाख रुपए तक की लोन लेने की सुविधा प्रदान करता है। आपको इस लोन लेने के लिए बस गूगल प्लेस्टोर से moneyTap ऐप को डाउनलोड करना पड़ेगा। moneyTap ऐप डाउनलोड होने के पश्चात आपको अपना अकाउंट बनाना पड़ेगा। अकाउंट बनाने के फलस्वरूप ही आप 3000 से 500000 रुपए तक के लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। उसके बाद आपकी धनराशि सीधे आपके खाते में डाल दी जाती है। जिसका उपयोग आप अपनी जरूरतों के हिसाब से कर सकते हैं। देखा दोस्तो , आधुनिकरण के साथ साथ डिजिटलीकरण के क्या क्या फायदे हो सकते हैं। हालाँकि moneyTap के कुछ मापदंड है, जिनको पूरा करना जरूरी होता है। इन मापदंडों को नीचे विस्तार से बताया गया है। आशा करते हैं कि आप मनीटैप ऐप के बारे में जान गए होंगे।

इसे भी पढ़े Bajaj Finserv EMI Card Kaise Banaye? | बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड क्या है?

MoneyTap Personal Loan Eligibility?

ध्यान देने की बात ये है कि अब आप सोच रहे होंगे की कोन कोन लोग ये सुविधा का लाभ उठा सकते हैं? moneytap personal loan eligibility की बात करें। तो हम देखते हैं कि कुछ मापदंड हमको मानने पड़ते हैं। लोन लिया के लिए किसी व्यक्ति के पास क्या क्या होना चाहिए। एलिजिबिलिटी के लिए हमको कुछ बातें माननी पड़ती हैं।

  • लोन के लिए आपकी मासिक वेतन 20 हज़ार रुपए से अधिक होना चाहिए।
  • आपकी न्यूनतम उम्र 23 वर्ष होनी चाहिए।
  • इस ऐप से सिर्फ़ एप कोई बिजनेसमैन या नौकरीपेशा व्यक्ति जिसकी मासिक वेतन 20 हज़ार रुपए से ज्यादा होगा तो वह लोन प्राप्त कर सकता है।
  • इस ऐप से वर्तमान में दिल्ली, नॉएडा, अहमदाबाद, सिकंदराबाद, हैदराबाद, चंडीगढ़, बंगलौर, जयपुर, वड़ोदरा, मोहाली, गाजियाबाद, गुड़गाँव। फरीदाबाद, मुंबई, ठाणे, गांधीनगर,, पंचकुला, विजयवाडा, चेन्नई, पुणे,,आनंद, विजाग और इंदौर आदि शहरों के निवासी लोन प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप किराए पर रह रहे हो तो आप इस सुविधा से वंचित रह सकते हैं।
  • स्टार्ट अप कंपनी इस ऐप को भारत के अन्य हिस्सों में भी लाने का कार्य कर रही है।

दोस्तों! अब आप सोच रहे होंगे MoneyTap कंपनी को इससे क्या फायदा है ? या MoneyTap कंपनी लोन पर कितने प्रतिसत ब्याज लेती है। हम आपको बतादें की MoneyTap एप के माध्यम से लोन लेने के बाद आपको 13% प्रति वर्ष का ब्याज आपको देना पड़ सकता है। अगर आप इन ब्याज दरों पर लोन लेने के लिए इच्छुक हैं तो ही आवेदन करें।

इसे भी पढ़े Bajaj Finserv EMI Card Kaise Banaye? | बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड क्या है?

MoneyTap loan interest rate

मनीटैप पर्सनल लोन 1.08% प्रति माह (13% प्रति वर्ष) की ब्याज दर से शुरू होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि आप ₹5 लाख तक की स्वीकृत क्रेडिट सीमा प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, जब तक आप इस पैसे को अपने बैंक खाते में स्थानांतरित ( transfer) नहीं करते हैं। तब तक आपको कोई ब्याज नहीं देना होगा।

MoneyTap Personal Loan Ke Liye Documents (मनीटैप पर्सनॉल लोन के लिए क्या क्या दस्तावेज़ चाहिए?)

  • मनीटैप ऐप में अकाउंट बनाते समय आधारकार्ड की आवश्यकता होती है।
  • आपके पहचान पत्र के रूप में आप आधारकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड इत्यादि का सहारा ले सकते हैं।
  • आपको अपने निवास स्थान का पता भी देना होगा। जिसके लिए आपसे राशन कार्ड या बिजली का बिल भी दिखा सकते हैं।
  • आपको पासपोर्ट साइज फ़ोटो अपलोड करने की भी आवश्यकता पड़ती है। अगर आपके पास फोटो नही है तो आप सेल्फी भी अपलोड कर सकते हैं।
  • अंत में आपको अपनी सैलरी स्लिप अपलोड करनी होगी। यदि आपके पास सैलरी स्लिप नही है तो आप बैंक स्टेटमेंट भी सेंड कर सकते हैं।

जब आप उपरिलिखित पॉइंट्स को कंपनी के अनुसार पूरा कर लेंगे। तो कंपनी आपका लोन मंजूर कर देगी। बैंक स्टेटमेंट और सैलरी स्लिप से कंपनी ये देखती है कि आवेदक कितने पैसे कमाता है। जितना कंपनी को लगता है फिर उसी हिसाब से कंपनी आपको लोन देती है।

इसे भी पढ़े – LazyPay Pay Later Loan Kaise Le? | LazyPay से लोन कैसे मिलता है?

Tenure Rate of Money Tap

दोस्तों! अब बात करते हैं इस लोन को आपको कितने दिनों में भरना पड़ता है। अगर हम बात करें तो MoneyTap App से आपको जो Personal Loan दिया जाता है । लोन राशि को वापिस करने को आपको कम से कम 3 महीने का समय दिया जाएगा। यह समय अधिकतम 36 महीने तक का हो सकता है। अर्थात कंपनी आपको कम से कम तीन और अधिक से अधिक 36 महीने का लोन प्रदान करती है। यह समय अवधि आपकी लोन राशि पर निर्भर करती है। जो 3 महीने से अधिक बढ़ भी सकती है।

MoneyTap personal loan Kaise Payen/ (MoneyTap Personal Loan Apply Online)

  • आपको MoneyTap App को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा।
  • App डाउनलोड करने के बाद आपको अपने मोबाइल नंबर के साथ Sign Up करने के बाद इसमें अपनी एक प्रोफाइल बनानी पड़ती है।
  • तत्पश्चात फिर आपको अपनी निजी जानकारियां भरनी होंगी । जैसा कि हमने आपको बताया था कि, उम्र, पैन कार्ड नंबर, आधारकार्ड आदि सब जानकारियां भरनी पड़ती हैं।
  • जब आप इन जानकारियों को भर देंगे तो आपको पता चल जाएगा कि आप इस लोन के लिए एलिजिबल हो या नहीं।
  • जब आपको लोन लेने की मंजूरी मिल जाएगी तो आप moneytap personal loan apply online कर सकते हैं।

अब हम आपको बताएंगे कि मनीटैप ऐप से लोन लेने के लिए ले लिए अगर कस्टमर केयर की मदद की जरूरत हो तो कैसे मदद पाएं। तो चलिए बताते हैं कि किस प्रकार से आप कस्टमर केयर से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े – PhonePe Loan Kaise Milta Hai | Phoene Pe Se Loan Kaise Le?

MoneyTap Loan Customer Care Number

MoneyTap Loan Customer Care Number फिलहाल कोई नहीं है। मनीटैप की सहायक सुविधाए केवल अपनी आधिकारिक ईमेल आईडी (hello@moneytap.com) पर उपलब्ध हैं। कृपया Youtube, Google, Facebook आदि पर ऑनलाइन पोस्ट किए गए नकली नंबरों तक न पहुंचें। इनका उपयोग धोखेबाजों द्वारा किया जाता है। जो आपसे जानकारी ले सकते हैं और इसका दुरुपयोग कर सकते हैं।

दोस्तों हमारा उद्देश्य आपको ये बताना है की इंटरनेट की किसी भी जानकारी पर आंख बंद करके विश्वाश ना करें। अब आप समझ गए होंगे की ऑनलाइन जो नंबर डालें हुए हैं वो फ्रॉड है।

MoneyTap loan Review

moneytap review: दोस्तों हम किसी भी कंपनी का प्रचार नहीं कर रहे हैं। हमारी वेबसाइट के जरिए से जितने लोगों की मदद हो सकती है। हम प्रयासरत हैं। MoneyTap app के लोन के बारे में हमने moneytap review पढ़े। और निष्कर्ष में पाया कि जितनी अच्छी कंपनी सुविधाएं बताती हैं उन्हें प्रदान नहीं करती है। moneytap review मिले झूले है। जिनमे से ज्यादातर लोग एप को वन स्टार दे रहें हैं। और कमेंट सेक्शन में अपनी फ्रस्ट्रेशन दूर कर रहे हैं। हम आपको सलाह देंगे की आप पहले सारी जानकारी ले लें। अपने किसी जानने वाले की सलाह भी लें। जब आप संतुष्ट हो जाएं तभी कोई कदम उठाए।

इसे भी पढ़े – Early Salary Loan Kaise Liya Jata Hai | Early Salary Loan App Apply Online

Conclusion

आज इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको बताया कि MoneyTap personal loan Kaise Payen, Eligibility, Apply Online, Review, Moneytap Customer Care Number क्या हैं। हालाँकि MoneyTap ऐप से संबंधित सारी जानकारी, उपरिलिखित पंक्तियों में दे दी गई है। अगर इसके बावजूद आपको कोई बात हो जो समझ नही आई। तो उसे कॉमेंट सेक्शन में पूछें। हम उसका जवाब आपको ज़रूर देंगे। अगर आपको यह पोस्ट जानकारी से भरपूर लगी हो तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों में शेयर करो। ताकि मुशीबत के समय में वो भी इस ऐप का फ़ायदा उठा सकें।

कई बार हमको पैसों की अत्यंत आवश्यकता होती है। मगर पैसे समय पर नहीं मिल पाने की वजह से हमारा भारी नुक्सान हो जाता है। कोरोना महामारी में ज्यादातर लोग बेरोजगार बैठे हैं। महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड कर रख दी है । अगर आप इस पोस्ट से आपको लगता है की किसी का भला हो सकता है। तो जरूर इस पोस्ट को अपने दोस्तों तक पहुंचाए।

इसे भी पढ़े – Paytm Business Loan Kaise Le | Paytm Business Loan Apply Online

Disclaimer

वैसे तो यह ऐप पूरी तरह सुरक्षित माना गया है। इस लोन के बारे में नकारात्मक और सकारात्मक दोनो ही प्रकारके कमेंट है। यह आर्टिकल जानकारी हेतु लिखा गया है। किसी भी प्रकार की लोन लेने से पहले आप संबंधित कंपनी के बारे में पता करलें। बिना सत्यता के किसी भी कंपनी से लेन देन करने से पहले उसकी ब्याज दरों के बारे में पता करले। अगर किसी प्रकार की आपको हानि होती है तो, हमारी वेबसाइट इसके प्रति उत्तरदायी नही होगी। अगर आप लोन लेने वाली संबंधित कंपनी की शर्तों को स्वीकार कर रहे हों । आपने कंपनी की शर्तें पूरी तरह से पढ़ और समझ ली हो तभी किसी प्रकार की लोन के अप्लाई करें। किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए हम पहले से ही क्षमा प्रार्थी हैं। इसके बावजूद अगर आप के साथ कुछ अरुचिकर होता है। तो हम इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे।


अपने दोस्तों के साथ शेयर करें

Check Also

Best Bank for Home Loan in India? Which is the Best Cheapest Home (Housing) Loan Interest Rates Provider Bank in India

Best Home Loan Bank in India with Low Interest Rates

अपने दोस्तों के साथ शेयर करेंBest Bank for Home Loan in India? Which is the …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!