'; } else { echo "Sorry! You are Blocked from seeing the Ads"; } ?>

Realme PaySa Se Loan Kaise Le? | Realme PaySa Review In Hindi

अपने दोस्तों के साथ शेयर करें

Realme Paysa Kya hai? Realme Paysa Loan Interest Rate, Realme PaySa Se Personal Loan Kaise Le, Online Apply, Customer Care Number: दोस्तो! आपके जीवन में पैसों की कभी ना कभी तो पैसों की जरूरत पड़ी होगी। ऐसे में आपने बैंक से लोन लेने का सोचा होगा। केसे होगा अगर आपको घर बैठे ही लोन मिल जाए? अगर आप पैसे की कमी से जूझ रहे हैं तो बेफिक्र हो जाइए। आज हम आपको ऐसे एप के बारे में बताने वाले हैं। जिससे आप पांच मिनट में एक लाख रुपए की लोन ले सकते हैं। इस ऐप का नाम है: Realme PaySa

Realme क्या है?

“Realme Paysa kya hai” Realme एक चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी है। जिसका मुख्यालय शेन्ज़ेन में है। Realme कंपनी की स्थापना 4 मई, 2018 में सकाई ली’ ने की थी। जो ओप्पो के पूर्व उपाध्यक्ष थे। Realme के उच्च गुणवत्ता वाले फोन कुछ ही दिनों में विश्वभर में प्रसिद्ध हो गए। भारत में भी realme के उत्पादों को काफ़ी पसंद किया जाता है। दोस्तों! क्या आपको पता है realme कम्पनी लोन भी देती है? अगर नही पता तो कोई बात नहीं। आइए जानते हैं कि realme कंपनी के द्वारा कोनसा लोन दिया जाता है। और आप किस प्रकार से इस लोन को प्राप्त कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े MoneyTap Personal Loan Kaise Payen? | MoneyTap App Kya Hai?

Realme PaySa क्या है? / Realme PaySa Kya Hai?

वैसे तो ये कोई बड़ी बात नहीं है कि कोई मोबाइल कंपनी अपने उपभोक्ताओं को लोन सेवा दे रही है। स्मार्टफोन कंपनी Realme ने भी अपना वित्तीय सेवा ( finance service) प्लेटफॉर्म ‘रियलमी पैसा’ (Realme PaySa) शुरू किया। Realme paySa से उपभोक्ता पर्सनल लोन, गोल्ड लोन, बिजनेस लोन, क्रेडिट स्कोर। और स्क्रीन इंश्योरेंस जैसी सेवाएं ले सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि आप इन सेवाओं का आनंद घर बैठे ही प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी लोन सेवा देने की शुरुआत स्थापना के एक वर्ष पश्चात ही शुरू कर दी थी। तब से लाखो लोग realme की वित्तीय योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। अगर आप भी लोन लेने का मन बना रहे हैं। तो चलिए इसके बारे में और जानते हैं।

Realme PaySa Personal Loan कितने रूपए का देती है?

दोस्तों! आपके दिमाग में यह सवाल तो जरूर आया होगा कि realme. के ज़रिए आप कितने पैसे तक की लोन का लाभ उठा सकते हैं। यह आपको बहुत आसान चरणों में व्यक्तिगत ऋण उधार ( personal loan) लेने की अनुमति देता है। यह पूरी तरह से डिजिटल प्रक्रिया है। सिर्फ़ 5 मिनट के औसत समय में आप 8,000 – 1,00,000 रुपये से व्यक्तिगत ऋण प्राप्त कर सकते हैं।

अगर हम बात करें Realme PaySa से मिलने वाले बिजनेस लोन कि तो। आप कम से कम 8000 से लेकर 40 लाख तक का लोन आप ले सकते हैं। अर्थात आप अपनी छोटी से छोटी जरूरत से लेकर बड़ी से बड़ी जरूरत के लिए। रियलमी पैसा के द्वारा लोन प्राप्त कर सकते हैं। आप realme PaySa ऐप के द्वारा ही लोन ले सकते हैं। और उसी के जरिए आप अपने विभिन्न प्रकार के बिल भी भर सकते हैं।

इसे भी पढ़े Bajaj Finserv EMI Card Kaise Banaye? | बजाज फिनसर्व ईएमआई कार्ड क्या है?

Realme PaySa पर आपको कितना ब्याज लगेगा? (Realme Paysa Loan Interest Rate)

यह सवाल सबके दिमाग में आता है की Realme Paysa Loan Interest Rate कितनी होगी? और लोन लेते समय यह सबसे अहम पहलू होता है। किसी भी कंपनी या बैंक से लोन लेते समय आपको ब्याज दरों को पूछ ही लेना चाहिए। अब बात करते हैं कि Realme PaySa से मिलने वाले लोन पर कितनी ब्याज दर लगती है।

आपके द्वारा लिए जाना वाला लोन पर आपको 24% से 30% तक का ब्याज देना पड़ सकता है। आप सोच विचर कर कर ही लोन लेने के लिए कदम उठाए।

उदहारण के तौर पर किसी ग्राहक की पात्रता 5,0000 है। और उपयोगकर्ता केवल 2,0000 रुपये का लाभ उठाता है। इस कैश में ग्राहक की ऋण राशि 30% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर 20,000 रुपये होगी। INR 399 + GST के प्रसंस्करण शुल्क के साथ शेष राशि को कम करते हैं। और 6 EMI में चुकाने की गिनती करते हैं। तो इस उपयोगकर्ता का कुल ब्याज बहिर्वाह 1,786/- होगा, ईएमआई 3,631 रुपये प्रति / माह होगी।

Realme PaySa से किस – किस को लोन मिलेगा? (Realme PaySa Se Loan Kaise Le?)

आइए दोस्तो अब हम बात करते हैं। इसकी इलिजिब्लिटी की। आप इस लोन को लेने के लिए योग्य है या नही? तो अगर हम बात करें योग्यता और आवश्यक मापदंडों की तो निम्नलिखित है:

Eligibility Criteria to Avail Realme PaySa Personal Loan

  • आवेदन कर्ता की आयु 18 साल से अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाले का कोई धंधा या रोजगार होना चाहिए।
  • Realme PaySa से लोन लेने के लिए आपका भारतीय नागरिक होना जरूरी है।
  • बैंगलोर/चेन्नई/दिल्ली एनसीआर/हैदराबाद और सिकंदराबाद/कोलकाता/मुंबई/पुणे। में रहने वाले आवेदक का न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये होना चाहिए। भारत के अन्य शहरों के लिए न्यूनतम वेतन आवश्यकता 15,000 रुपये है।

इसे भी पढ़े Dhani Super Saver Card Kaise Banaye? | धनी सुपर सेवर कार्ड कैसे ले?

Documents Required for Realme PaySa Personal Loan / Realme PaySa से लोन लेने के लिए कौन – कौन से दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी?

अब बात करते है की आपको लोन लेने के समय किन किन दस्तावेजों की जरूरत होगी। लोन लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जान लेना अहम होता है। चलो बात करते हैं जरूरी कागजात की:

  • Realme PaySa में अकाउंट बनाते समय आधारकार्ड की आवश्यकता होती है।
  • पहचान पत्र के रूप में आप आधारकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड इत्यादि का सहारा ले सकते हैं।
  • आपको अपने निवास स्थान का पता भी देना होगा। इसके लिए आपसे राशन कार्ड या बिजली का बिल भी दिखा सकते हैं।
  • उसके बाद आपको पासपोर्ट साइज फ़ोटो अपलोड करने की भी आवश्यकता पड़ती है। अगर आपके पास फोटो नही है तो आप सेल्फी भी अपलोड कर सकते हैं।
  • आपको पैन कार्ड की भी जरूरत होगी।
  • अंत में आपको अपनी सैलरी स्लिप Upload करनी होगी। यदि आपके पास सैलरी स्लिप नही है। तो आप बैंक स्टेटमेंट भी सेंड कर सकते हैं।

Realme PaySa से लोन कैसे ले? / Realme PaySa Se Loan Kaise Le?

पहले चरण में Realme PaySa एप्प्लकेशन को प्ले स्टोर या रियलमी स्टोर से डाउनलोड करना पड़ता है। “Realme PaySa Se Loan Kaise Le”

  • दूसरे स्टेप में आपको ऐप में रजिस्टर करना पड़ता है। इसके लिए आपको अपनी ईमेल डालकर इसमें रजिस्टर करना पड़ता। आप अपने रजिस्टर के लिए फोन नंबर की भी सहायता ले सकते हैं।
  • रेजिट्रेशनको वेरिफाई करने के लिय इसके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। OTP के द्वारा आपको रजिस्टर कर लेना है।
  • इसके बाद आपको होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर ही सभी तरह की लोन के लिए ऑप्शनमिल जाएंगे । यदि आप पर्सनल लोन चाहते हैं पर्सनल लोन के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • तत्पश्चात आपको अपनी कुछ आधारित जानकारी डालनी है। जैसे की नाम, गांव , पता आदि की जानकारी।
  • अब आपको अपनी रोजगार संबंधी (वर्क डिटेल्स ) डालनी पड़ती हैं।
  • यहां आपका काम खतम हो जाता है। और आपकी एप्लीकेशन रिव्यु में चली जाती है।
  • अब कंपनीके एजेंट का आपके पास कॉल आएगा। वो आपसे कुछ सवाल पूछ सकता है। एजेंटकी कॉल के बाद आपका लोन एप्रूव्ड कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़े – LazyPay Pay Later Loan Kaise Le? | LazyPay से लोन कैसे मिलता है?

Realme PaySa Personal Loan Online Apply

Paysa उपयोगकर्ताओं को पूरी तरह से डिजिटल ऋण की सुविधा देती है। यह ऋण 8,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक होगा। Realme का कहना है कि ऋण औसतन पांच मिनट के समय में दे दिया जाता है। लोन के चुकौती अवधि कम से कम 3 महीने से लेकर अधिकतम 12 महीने तक होगी। आइए अब जानते है किस प्रकार से Realme PaySa Personal Loan Online Apply कर सकते हैं।

  • आपको ऐप डाउनलोड करने के बाद ऐप के होम पेज पर जाना होगा।
  • यहां आपको “लोन” ऑप्शन दिखेगा। आपको इस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद यहां एक फॉर्म खुलेगा। जिसमे आपसे आपकी निजी जानकारी मांगी जाएंगी।
  • आपकी मासिक आय दर्ज करनी होगी। मासिक आय के बाद आपकी लोन ले लिए पात्रता तय की जाएगी।
  • अब आपको KYC दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • अब आपको आधार कार्ड जैसे इत्यादि आवश्यक डॉक्यूमेंट भरने होंगे।
  • उसके बाद आपकी एप्लीकेशन रिव्यू के लिए भेज दी जाएगी।
  • आपके पास में एजेंट का कॉल आएगा। जिसके बाद आपकी लोन को स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • आपकी। लोन के पैसे आपके खाते में भेज दिए जाएंगे।

आशा है कि आप व्यक्तिगत ऋण के लिए ऑनलाइन आवेदन करना सीख गए होंगे।

Realme paysa upi hackathon

यूपीआई हैकथॉन कार्यक्रम के तहत कंपनी नए समाधानों की पहचान। मामलों का उपयोग और भारत में यूपीआई के भविष्य का सह-निर्माण करने की योजना बना रहे हैं। इस कार्यक्रम में उन्हें एनपीसीआई और एचडीएफसी बैंक का साथ मिल रहा है। इस कार्यक्रम में कई प्रकार के इवेंट कराए जाते हैं। जिसमें आपको एक अच्छी इनाम राशि जितने का मोका मिल सकता है।

इसे भी पढ़े – PhonePe Loan Kaise Milta Hai | Phoene Pe Se Loan Kaise Le?

Realme Paysa customer care number

अगर आपको किसी प्रकार की जानकारी चाहिए। या आपको किसी प्रकार की शिकायत दर्ज करानी है तो आप कंपनी कि Callme (Realme Paysa customer care number) सेवा पर संपर्क कर सकते हैं। आपको realme ग्राहक सेवा (1800 102 2777 Mon-Sun) से संपर्क करना होगा। और अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Realme PaySa loan Review

दोस्तों हम realme कंपनी का प्रचार नहीं कर रहे हैं। हमारी वेबसाइट के माध्यम से से जितने लोगों की सहायता हो सकती है। हम प्रयासरत हैं। MoneyTap app के लोन के बारे में हमने रिव्यू पढ़े। और निष्कर्ष में पाया कि ओसतन कपनीअच्छी है। कंपनी के रिव्यू मिले झूले है। हम आपको सलाह देंगे की आप पहले सारी जानकारी ले लें। अपने किसी जानने वाले की सलाह भी लें। जब आप संतुष्ट हो जाएं तभी कोई कदम उठाए।

Conclusion (Realme PaySa Se Loan Kaise Le)

आज इस पोस्ट के माध्यम से हमने आपको बताया कि Realme Paysa Kya hai? Realme Paysa Loan Interest Rate, Realme PaySa Se Personal Loan Kaise Le, Online Apply, Customer Care Number क्या हैं। हालाँकि Realme PaySa ऐप से संबंधित सारी जानकारी, उपरिलिखित पोस्ट में दे दी गई है। अगर इसके बावजूद आपको कोई चीज़ हो जो समझ नही आई। तो उसे कॉमेंट सेक्शन में पूछें। हम उसका उत्तर आपको ज़रूर देंगे। अगर आपको यह पोस्ट जानकारी से भरपूर लगी हो तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों में शेयर करो। ताकि मुशीबत के समय में वो भी इस ऐप का फ़ायदा उठा सकें। कई बार हमको पैसों की अत्यंत आवश्यकता होती है। अगर आप इस पोस्ट से आपको लगता है की किसी का भला हो सकता है। तो जरूर इस पोस्ट को अपने दोस्तों के पास साझा करें।

इसे भी पढ़े – Early Salary Loan Kaise Liya Jata Hai | Early Salary Loan App Apply Online

Disclaimer (Realme PaySa Se Loan Kaise Le)

“Realme Paysa kya hai” यह ऐप पूरी तरह सुरक्षित माना गया है। किसी भी लोन के बारे में नकारात्मक और सकारात्मक दोनो ही प्रकारके कमेंट मिल जाते हैं। इस पोस्ट का उद्देश्य आपको जानकारी देना है। किसी भी प्रकार की लोन लेने से पहले आप संबंधित कंपनी के बारे में अच्छी तरह से पता करलें । बिना सत्यता के किसी भी कंपनी से लेन देन ना करें। लेन देन करने से पहले उसकी ब्याज दरों के बारे में पता करले। अगर किसी प्रकार की आपको हानि होती है तो, हमारी वेबसाइट इसके प्रति उत्तरदायी नही होगी। आपने कंपनी की शर्तें पूरी तरह से पढ़ और समझ ली हो तभी किसी प्रकार की लोन के अप्लाई करें। किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए हम पहले से ही क्षमा प्रार्थी हैं।


अपने दोस्तों के साथ शेयर करें

Check Also

Fake Loan Apps List in India | List of Fake Loan Companies | Fake Loan App Approval Letter & Harassment Complaint

500+ Fake Loan App List in India {New 2023} – Full List

अपने दोस्तों के साथ शेयर करेंFake Loan Apps List in India | List of Fake …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!