Bike Ke Liye Loan Kaise Le/ Lete Hain, Zero Down Payment Bike Loan, Bike Ka Loan Kaise Check Kare?: दोस्तों क्या आप बाइक लेने की सोच रहे हैं। बाइक लेना महंगाई के दौर में आसान काम तो है नहीं। घर पर अक्सर कर इतने पैसे नहीं होते की जिससे बाइक खरीदी जा सके। ऐसे में आपका खुद की बाइक लेने का सपना साकार नहीं हो पाता है। ऐसे में आप बाइक लोन के बारे में सोचने लगते हैं। आज हम बाइक लोन से संबंधित ही बात करने वाले हैं।
इस पोस्ट में हम आपको बाइक लोन से संबंधित तमाम पहलुओं के बारे में जानकारी देंगे। और आपको बताएंगे किस प्रकार आप आसानी से अपनी खुद की बाइक खरीद सकते हैं। बाइक खरीदने के लिए आपको बस कुछ आवश्यक दस्तावेज से गुजरना पड़ता है। और आपको बैंक के द्वारा लोन पर बाइक प्रदान की जाती है। तो दोस्तों जानते हैं किस प्रकार आप भी अपनी खुद की बाइक खरीद सकते हैं।
दोस्तों आपने यह तो जरूर सुना होगा की डाउन पेमेंट पर बोल्ट बाइक या स्कूटर या अन्य वाहन खरीदा जा सकता है। क्या आपने कभी सोचा है कि आप भी डाउन पेमेंट पर मनचाहा वाहन खरीद सकते हैं। आइए दोस्तों जानते हैं डाउन पेमेंट के बारे में।
डाउन पेमेंट क्या है? What is down payment?
अक्सरदेखने को मिलता है कि जो वाहनहमें खरीदना है, उसकी कीमत बहुत अधिक होती है। ऐसे में लोग कुछ प्रतिशत कुल राशि का भुगतान कराकर वाहनपर लोन ले लेते हैं। और वाहन खरीदलेते है। ये कईबार डाउन पेमेंट की वजह से संभव हो पाता है।
ज्यादातर मामलों में, जब आप कार या दोपहिया वाहन जैसी उच्च-मूल्य की खरीदारी करने के लिए ऋण लेते हैं, तो आपको कुल मूल्य के 5% से 15% के बीच कहीं भी भुगतान करना पड़ता है। जिसे डाउन पेमेंट कहा जाता है। बैंक शेष राशि का 85%-90% ऋण के रूप में प्रदान करता है। डाउन पेमेंट के लिए आपको खरीदारी के समय कुछ तरलता ( liquidity ) की आवश्यकता होती है।
इसे भी पढ़े – Adhar Card Se Paise Kaise Nikale | आधार कार्ड से पैसे कैसे निकाले?
जीरो डाउन पेमेंट टू व्हीलर लोन क्या है? Zero Down Payment Bike Ke Liye Loan Kaise Le?
ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया को आसान और अधिक परेशानी मुक्त बनाने के लिए, बैंक टू व्हीलर लोन पर शून्य डाउन पेमेंट प्रदान करता है। यदि आप पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, तो बैंक आपको बिना कुछ खर्च किए बाइक या स्कूटर के पूरे मूल्य का भुगतान करेगा। इस प्रकार आप बाइक लोन पर ले सकते हैं। जीरो डाउन पेमेंट से आप आसानी से बाइक खरीद सकते हैं। और किश्तों में लोन राशि को पूरा कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह होती है की आपको लोन किश्त राशि को चुनने की स्वंत्रता होती हैं। आप अपनी मर्ज़ी के अनुसार किश्त का चुनाव कर सकते हैं। “Bike Ke Liye Loan Kaise Le/ Lete Hain, Zero Down Payment Bike Loan, Bike Ka Loan Kaise Check Kare?”
Bike Ke Liye Loan Kaise Le?
कई बार आप बाइक लेने का मन बनाते होंगे। मगर फिर पैसे की तंगी की वजह से पीछे हट जाते होंगे। कभी आपके मन में आया होगा कि bike loan kaise le. आज हम इसी सवाल का जवाब लेकर हाजिर हैं।
दोस्तों बाइक के लिए लोन लेना बहुत ही आसान और सरल तरीका है। अधिकतर बैंक आपको 80% से लेकर 85% तक बाइक की कुल कीमत का लोन दे देते हैं। कुछ बैंक आपको 90% तक भी लोन प्रदान करते हैं। इसके लिए आपको अन्य लोन की तरह बैंक के चक्कर भी नहीं काटने पड़ते हैं। जिस एजेंसी से आप बाइक खरीदना चाहते हैं। उसी एजेंसी में बैंक का एक एजेंट होता है। जो आपको बैंक की सारी सुविधाएं प्रदान करता है।
बैंक कम से कम आपको ₹20000 और अधिकतम बाइक की कुल राशि का 80 से 85% तक लोन दे सकता है। और यह लोन राशि आपको 12 महीने से लेकर 60 महीने तक की अवधि में चुकानी पड़ती हैं। अर्थात आपको 1 से 5 वर्ष तक का समय लोन के पुनर्भुगतान के लिए दिया जाता है।
आवश्यक दस्तावेजों में आपको अपना रिहायशी पता, जन्म तिथि, पहचान पत्र और सैलरी स्लिप की मांग करते हैं। ऐसे में आपके पास इन डॉक्यूमेंट का होना जरूरी है। सबसे अच्छी बात यह है कि सभी बैंकों की सेवाएं एजेंसी में ही मिल जाती है। आप इच्छुक बैंक से लोन कराकर अपने घर बाइक ला सकते हैं। कई बार बैंक की तरफ से आपको ऑफर भी दिया जाता है, ऐसे में कई बार आपको जीरो पेमेंट पर भी लोन दे दिया जाता है। इसमें आपको सिर्फ़ आरसी के लिए भुगतान करना होता है। और आप किश्तों में बाइक की कीमत चुका सकते हैं।
इसे भी पढ़े – SBI Yono App Se Personal Loan Kaise Le?
Bike Ka Loan Kaise Check Kare
दोस्तों कई बार ऐसा होता है कि आप पुरानी बाइक टू व्हीलर खरीदते हैं ऐसे में यह जानना बहुत अहम होता है की बाइक पर पहले से लोन बची हुई है। पूरी हो चुकी है ऐसे में आप यह जानना चाहे की बाइक पर कितनी लोन हुई थी। तो यह भी जान सकते हैं। यह प्रोसेस बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर से हीरो मोटर कॉर्प कस्टमर एंड सर्विस ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आपको ऐप में आपको अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा।
या फिर आप इसे लोन एप्लीकेशन नंबर से भी लॉगिन कर सकते हैं। जब आप अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करेंगे तो आपके पास ओटीपी आएगा ओटीपी आने के बाद आपको रजिस्टर्ड कर दिया जाएगा। इसके बाद एप्लीकेशन में जाकर आप किसी भी प्रकार की अपनी बाइक पर लोन संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इसमें आपको तमाम जानकारी दी जाती है कि आपकी लोन कितनी बची हुई है। लोन कराते समय कुल कितनी राशि का भुगतान किया था, जैसी सारी जानकारी इसे पर आपको मिल जायेंगी। याद रहे यदि आपकी बाइक बजाज कंपनी की है तो। उसके लिए आपको बजाज के एप्लीकेशन डाउनलोड करनी होगी। कंपनी के अनुसार ही आपको एप्लीकेशन डाउनलोड करनी होगी। मगर सभी में लोन चेक करने का तरीका लगभग सेम ही होता है।
Two Wheeler Loan SBI
एसबीआई टू व्हीलर लोन के अंर्तगत एसबीआई आपको 75% तक वाहन की कीमत दे सकता है। यह सुविधा न्यूनतम 21 वर्ष से लेकर अधिकतम 65 वर्ष के व्यक्तियों को दी जाती है। जिसमें आपसे 16.25 प्रतिशत का ब्याज लिया जाता है। इसके साथ साथ ही आपको 3 वर्ष की लोन अवधि दी जाती है। जिसमें आप लोन को चुका सकते हैं। लोन प्रोसेसिंग फीस के तौर पर आपको न्यूनतम 1000 रुपए और कुल राशि का 2% शुल्क देना पड़ता है। इस प्रकार से आप two wheeler loan sbi से ले सकते हैं। “Bike Ke Liye Loan Kaise Le/ Lete Hain, Zero Down Payment Bike Loan, Bike Ka Loan Kaise Check Kare?”
इसे भी पढ़े – Home Loan Kaise Le Sakte Hain? | होम लोन कैसे मिलता है?
Two Wheeler Loan Interest Rate
दोस्तों जब आप टू व्हीलर लोन लेते हैं तो इसके लिए ब्याज दरें भी बैंक के हिसाब से तय होती हैं। सभी बैंकों की ब्याज दरें भिन्न भिन्न होते हैं। ऐसे में यह जान लेना बहुत आवश्यक हो जाता है की किस बैंक की ब्याज दरें कम है। दोस्तों चले बात करते हैं प्रमुख बैंकों के बारे में। जिनके द्वारा टू व्हीलर लोन दिया जाता है।
Bank of India आपको न्यूनतम 7.35% लेकर 8.55% तक की ब्याज दरें लेता है। साथ ही साथ आपको प्रोसेसिंग फीस 500 से लेकर 1000 तक का भुगतान करना पड़ता है।
Punjab National Bank आपको 8.7% से लेकर 10.05% तक के बयाज दर पर लोन देता है। साथ ही साथ आपको प्रोसेसिंग फीस 500 से लेकर 1000 तक का भुगतान करना पड़ता है।
Corporation bank आपको 9.98% से लेकर 10.00% तक पर टू व्हीलर लोन प्रदान करती है।
Union bank of india आपको 9.90% से लेकर 10.00% तक की ब्याज दर पर लोन प्रदान करती है। आपको कोई भी प्रोसेसिंग फीस जमा नहीं करनी पड़ती है।
State Bank of India आपको 16.05% वार्षिक दर पर लोन प्रदान करता है। कुल राशि का दो प्रतिशत आपको प्रोसेसिंग फीस के तौर पर भी देने पड़ते हैं।
Axis Bank के द्वारा 10.80% से 28.30 % तक की ब्याज दर पर आपको टू व्हीलर लोन दिया जाता है। साथ ही में आपको कुल राशि का 8% प्रोसेसिंग फीस भी देनी पड़ती है।
HDFC Bank के द्वारा आपको 20.90% के ब्याज दरों पर टू व्हीलर लोन प्रदान किया जाता है। साथ ही में आपको 3% लोन की कुल राशि का प्रोसेसिंग शुल्क भी देना पड़ता है।
नोट: सभी ब्याज दरें वार्षिक हैं। “Bike Ke Liye Loan Kaise Le?”
Two Wheeler Loan Eligibility
वेतनभोगी ( salaried) या स्व-नियोजित (self employed) व्यक्ति लोन के लिए अप्लाई कर सकता है।
ऐसे व्यक्ति जिनकी आयु ऋण के लिए आवेदन करने के समय न्यूनतम 21 वर्ष है, और ऋण अवधि के अंत में 65 वर्ष से अधिक आयु से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आपकी न्यूनतम सकल आय रु. वेतनभोगी प्रोफ़ाइल के लिए प्रति वर्ष 84,000, और रु। 72,000/- प्रति वर्ष एक स्व-व्यवसायी प्रोफ़ाइल के लिए होनी चाहिए।
ऐसे व्यक्ति जो दिए गए निवास पर कम से कम 1 वर्ष से रह रहे हों (वर्तमान स्थान पर 1 वर्ष से कम समय के साथ किसी अन्य स्थान से स्थानांतरण के मामले में, कृपया ऋण स्वीकृति चरण के दौरान बैंक को प्रासंगिक दस्तावेज प्रदान करें।)
आप कम से कम 1 साल से जॉब कर रहे हों।
लोन लेने वाले व्यक्ति पास टेलीफोन/कार्यालय लैंडलाइन कनेक्शन होना भी आवश्यक होता है।
यह आसन से पात्रता मानदंड पूरा करने पर आप लोन प्राप्त कर सकते हैं।
इसे भी पढ़े – ICICI Bank Personal Loan Kaise Le: ICICI Bank पर्सनल लोन कैसे मिलेगा?
Conclusion (Bike Ke Liye Loan Kaise Le?)
आज के इस आर्टिकल में हमने जाना की Bike Ke Liye Loan Kaise Le/ Lete Hain, Zero Down Payment Bike Loan, Bike Ka Loan Kaise Check Kare? इत्यादि के बारे में। आशा है कि टू व्हीलर बाइक लोन से संबंधित आपको सारी जानकारी मिल गई होंगी।
यदि आपको अभी भी कुछ जानना हो तो आप कॉमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं। आप अपना सुझाव भी दे सकते हैं। यदि आपका कोई रिश्तेदार या दोस्त बाइक लेने की सोच रहा हो और पैसे की तंगी की वजह से नहीं खरीद पा रहा हो तो आप उसे इस पोस्ट से जानकारी दे सकते हैं। ताकि वो जान सके कि वो भी आसानी से बाइक खरीद सकता है। ऐसी ही दैनिक जीवन से संबंधित जानकारियां प्राप्त करने के लिए हमारी इसी वेबसाइट को विजिट करें। और भविष्य में आने वाले लोन स्कीम और बीमा पॉलिसी के बारे में जानने के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहें।