NFT Examples in Hindi (NFT Examples क्या है)?

अपने दोस्तों के साथ शेयर करें

NFT Examples: दोस्तों आपने एनएफटी के बारे में तो सुना ही होगा। एनएफटी और क्रिप्टो करेंसी एक दूसरे से मिले जुले शब्द लगते हैं। जिस प्रकार चाहे कोई आदमी क्रिप्टोकरंसी में रूचि भी नहीं रखता हो, मगर उसने इसका नाम जरूर सुन रखा है।

उसी प्रकार एनएफटी भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रही है। आए दिन हम एनएफटी से संबंधित न्यूज़ पेपर्स में आर्टिकल और खबरों में हेडलाइंस तो देखते ही हैं। ऐसे में हमारे मन में सवाल उठता है कि आखिर ये क्या चीज है।

एनएफटी को लोग इतनी तवज्जो क्यों देते हैं? एंटी के क्या-क्या फायदे होते हैं। दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम आपको को उदाहरणों के माध्यम से समझाने की कोशिश करेंगे। किसी भी बात को अगर उदाहरण की सहायता से समझाया जाए तो वह आसानी से समझी जा सकती है।

इसी सिद्धांत पर हम आपको आज ही के बारे में पूरी जानकारी देंगे। यदि आप जानना चाहते हैं कि एनएफटी क्या है और एनएफटी किस प्रकार से काम करती है, तो आप यह आर्टिकल अंत तक पढ़े। आपके लिए यह आर्टिकल बहुत महत्वपूर्ण जानकारी देगा।

आइए जानते हैं एनएफटी क्या है?  और एनएफटी के उदाहरण क्या क्या है।

NFT Examples

What is NFT (NFT Examples)?

आसान भाषा में कहा जाए तो एनएफटी एक क्रिप्टोकरंसी की तरह की टोकन होता है। एनएफटी का पूरा नाम नॉन फंजिबल टोकन होता है। जिस प्रकार से क्रिप्टोकरंसी को ब्लॉक चैन टेक्नोलॉजी पर बनाया गया है उसी तरह एनएफटी को भी ब्लॉकचेन पर डिजाइन किया गया है यह भी एक प्रकार का क्रिप्टोग्राफिक कॉइन ही होता है।

क्रिप्टो एक करेंसी होती है जिसे कोई भी क्रिएट नहीं कर सकता मगर एनएफटी में ऐसा नहीं है कोई भी साधारण व्यक्ति एनएफटी को आसानी से बना सकता है कोई भी डिजिटल आर्ट को एनएफटी का नाम दिया जा सकता है। आसान भाषा में कहे तो एनएफटी एक प्रकार की डिजिटल आर्ट होती है।

आपके द्वारा आपके साधारण मोबाइल फोन से खींची गई एक सेल्फी भी एनएफटी का रूप ले सकती है। कोई भी आर्टिस्टिक वर्क को डिजिटली फॉर्म में कन्वर्ट करना ही एनएफटी कहलाता है।

 एनएफटी के उदाहरण। (NFT Examples)

  • एनएफटी का सबसे बड़ा उदाहरण तो 2017 में आया जब एक एनएफटी बेचने का ग्रुप क्रिप्टोकिटीज के नाम से मार्केट में लॉन्च हुआ। क्रिप्टोकिटीज ग्रुप बिल्लियों की डिजिटल आर्ट अपने ग्राहकों को भेचता है। यह अपने डिजिटल आर्ट में बिल्लियों की एक नई और यूनिक पहचान देता है। जिसे बाद में यूथेरियन ब्लॉकचेन के आधार पर बेचा जाता है। इन डिजिटल आर्ट्स को आप ईथर में ही खरीद फरोख्त कर सकते हैं। यह एक ऐसा दमदार ग्रुप था कि इसके आते ही कुछ दिनों बाद इसको 20 मिलियन डॉलर रुपए का फायदा हुआ। क्योंकि लोगों ने इनकी आर्ट को बहुत ज्यादा पसंद किया और इनकी कंपनी ग्रोथ करती ही चली गई।
  • क्रिप्टोकिटीज ग्रुप के आने के बाद कुछ लोग तो ऐसे थे जिन्होंने इस ग्रुप की डिजिटली आर्ट को खरीदने के लिए 100000 मिलियन डॉलर तक की भी कीमत लगा दी थी।
  • हाल ही में, बोरेड एप यॉट क्लब ने अपनी उच्च कीमतों, सेलिब्रिटी फॉलोइंग और अपने 10,000 एनएफटी में से कुछ की हाई-प्रोफाइल चोरी के लिए विवादास्पद ध्यान आकर्षित किया है।
  • आपको यह सुनकर एनएफटी के मामले मामूली लग सकते है। मगर ऐसा नहीं है। एनएफटी का इस्तेमाल आप विभिन्न प्रकार की चीजों को खरीदने के लिए कर सकते हैं। यहां तक की एनएफटी का इस्तेमाल रियल स्टेट में भी किया जाने लगा है।
  • 22 वर्षीय मलेशिया का एक लड़का अपनी सेल्फी भेच कर ही करोड़पति बन गया। यह कहने और सुनने में अटपटा जरूर लग सकता है। मगर यह सच है। एक 22 साल का लड़का लगातार पांच साल से कोई वीडियो बनाने के लिए अपनी सेल्फी डाल रहा था। फिर उसने इन सेल्फीयो को एनएफटी में कन्वर्ट करना शुरू कर दिया। एक दिन ऐसा आया कि उसकी सेल्फी को किसी ने खरीद लिया। एक सेल्फी के खरीद लिए जाने पर ही उसकी अन्य सेल्फी भी बिकने लगी। देखते ही देखते वो तीन दिनों में मिलियनर बन गया।
  • पाकिस्तान के सबसे ज्यादा शेयर किए गए मीम्स में से एक मीम को खरीदा गया। ‘मुदासिर के साथ दोस्ती खत्म’ उपमहाद्वीप का सबसे वायरल मीम था और अब इसे $51,530 (लगभग 38,273,13 रुपये) में नॉन फंगिबल टोकन के रूप में नीलाम किया गया है।  एनएफटी क्रिप्टोक्यूरेंसी की तरह बन रहे हैं, यह Fungible नहीं है, लेकिन यह एक डिजिटल संपत्ति है।  एनएफटी एक व्यक्ति को डिजिटल संपत्ति का विशेष अधिकार देता है। इसके मालिक होने का अधिकार उस व्यक्ति के पास रहता है जो इसे खरीदता है। “NFT Examples”

इसे भी पढ़े – What is NFT Art

ऊपर दिए गए उदाहरण से आप यह तो समझ गए होंगे कि एनएफटी बनाने के लिए आपको कुछ खास मेहनत नहीं करनी पड़ती है। आप किसी भी चीज का फोटो बनाकर या फिर कोई भी साधारण सा मीम बनाकर भी पैसे कमा सकते हैं।

आपके द्वारा कोई भी कार्य किया गया हो आप उसे डिजिटल आर्ट में बदलकर पैसे कमा सकते हैं। आपको NFT के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेने के बाद इसमें जरूर हाथ आजमाना चाहिए। क्योंकि क्या पता कि आप की गैलरी का कौन सा फोटो आपको अमीर बना दे।

जरूरी नहीं कि आपके द्वारा कुछ इस तरह की चीज निर्मित की जाए जो बहुत ज्यादा यूनिक हो। आप कुछ अपने दैनिक जीवन में इस्तेमाल में लेने वाली चीजों का भी एनएफटी के लिए प्रयोग कर सकते हैं। एनएफटी बनाने के लिए आप एक अद्वितीय डिजिटल कलाकृति।

एक सीमित फैशन लाइन में एक स्नीकर। एक इन-गेम आइटम। एक निबंध। एक डिजिटल संग्रहणीय। एक डोमेन नाम। एक टिकट जो आपको किसी ईवेंट या कूपन के लिए एंट्री प्रदान करता है। असली दुनिया का सामान इत्यादि का सहारा ले सकते हैं।

Conclusion

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने “NFT Examples” के बारे में जाना साथ ही साथ आपको एनएफटी के बहुत सारे महत्वपूर्ण उदाहरण भी दिए। आशा करते हैं आप यह आर्टिकल महत्वपूर्ण पाए होंगे।

ऐसी ही अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए आप हमारी वेबसाइट के मुख्य पेज पर जा सकते हैं। जहां पर आपको एनएफटी और क्रिप्टोकरंसी से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्रदान कराई गई है। किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमें कमेंट बॉक्स में लिखें। जल्दी ही आपको उसका आर्टिकल प्रदान करा दिया जाएगा।

यदि आपको हमारी वेबसाईट से संबंधित कोई सुझाव देना हो तो वह भी आप कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं। यह आर्टिकल अपने उस दोस्त को जरूर भेजें जो क्रिप्टोकरंसी या फिर एनएफटी में काम करता है। वैसे तो यह आर्टिकल आपको अपने सभी दोस्तों तक भेजना चाहिए क्या पता किसकी एनएफटी बिक जाए और वह अमीर बन जाए।

ऐसी ही रोचक और दैनिक जीवन में काम आने वाली जानकारियों के लिए आप हमारी वेबसाइट को बार-बार चेक करते रहें।


अपने दोस्तों के साथ शेयर करें

Leave a Comment

error: Content is protected !!